लखनऊ के माल में बच्चों को स्कूल लेकर जा रही तेज रफ्तार स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे आठ फिट गहरी खाई में जाकर पलट गयी । जिसमे सवार दस में से आठ बच्चे चोटिल हो गए। घटना की सूचना ग्रामीणों से मिलते ही बच्चों के घरों में कोहराम मच गया। अभी तक किसी अभिभावक ने पुलिस को कोई तहरीर नही दी है लेकिन एक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि स्कूली वैन को अप्रशिक्षित युवा चालक द्वारा चलाया जाता है जिसकी गति निर्धारित मानक से अधिक होती है तथा वैन में क्षमता से अधिक बच्चे बैठाए जाते है जिनकी संख्या सोलह से अठ्ठारह तक होती है। आंशिक रूप से चोटिल बच्चों को उपचार के बाद अभिभावक घर लेकर चले गये।
आठ फिट गहरी खाई में गिरी बच्चों को लेकर जा रही स्कूल वैन, हादसे में आठ घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 14 Oct 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन