फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ में मूसलाधार बारिश: वजीरगंज इलाके की सड़क धंसी, आसपास के घरों के ढहने का खतरा बढ़ा, दहशत में लोग

Wed, 05 Jul 2023 03:51 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 05 Jul 2023 03:51 PM IST
विज्ञापन
A road got sinked in vajeerganj in Lucknow.
वजीरगंज इलाके में धंसी सड़क। - फोटो : amar ujala

राजधानी लखनऊ में बुधवार सुबह हुई बारिश ने लोगों को गर्मी और उसम से तो राहत दी पर इसके साथ ही सड़कों के धंसने का सिलसिला जारी है। शहर में कई जगहों पर सड़क धंसने से लोग शंकित हैं। बुधवार सुबह बारिश के दौरान लखनऊ के वजीरगंज थाना क्षेत्र के गोला गंज के निकट राकेट लांड्री के पीछे सड़क धंस गई जिससे वहां आसपास बने घरों के भी धंसने का खतरा बढ़ गया है।



आरोप है कि स्थानीय लोगों ने नगर निगम को सूचना देने का प्रयास किया तो किसी ने फोन नहीं उठाया। आसपास घरों के लोग दशहत में हैं। मंगलवार को भी गोलागंज में सुबह सड़क धंस गई थी जिसमें एक स्विफ्ट डिजायर कार फंस गई थी। 

इसके पहले मंगलवार को सावन का स्वागत मानसूनी बारिश ने किया। मंगलवार को प्रदेश में कई जगहों पर बारिश हुई और दिन भर बादल छाए रहे। कहीं बरसे तो कहीं रिमझिम फुहारों के बाद थम गए।

बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान सोमवार के 34.3 के मुकाबले मंगलवार को 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

A road got sinked in vajeerganj in Lucknow.
पास में ही करीब 20 फीट गहरा गड्ढा खुदा होने से घरों के ढहने का खतरा बढ़ गया है। - फोटो : amar ujala

सोमवार को दिन भर बादल-आते जाते रहे। रात 11 बजे के बाद अचानक ठंडी हवा संग आए बादल आधी रात तक बरसते रहे। मंगलवार को भी यह सिलसिला जारी रहा। सुबह 8.30 बजे तक राजधानी में 38.1 मिमी. से ज्यादा बारिश रिकाॅर्ड हुई। हालांकि, बारिश के बावजूद हवा में 97 फीसदी तक आर्द्रता रहने के कारण उमस से लोग बेहाल रहे। (तस्वीर में- पास में ही करीब 20 फीट गहरा गड्ढा खुदा होने से घरों के ढहने का खतरा बढ़ गया है।)

A road got sinked in vajeerganj in Lucknow.
weather in up - फोटो : amar ujala
मंगलवार सुबह गोलागंज में धंसी सड़क में फंसी कार। मजदूरों ने कार को बाहर निकाला। गनीमत रही कि उसमें सवार लोगों को चोट नहीं आई। बाद में चार ट्रक मलबा डालकर गड्ढे को पाटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
A road got sinked in vajeerganj in Lucknow.
- फोटो : amar ujala
यह सड़क स्मार्ट सिटी योजना में करीब 10 मीटर गहराई में सीवर लाइन डालने के बाद तीन साल पहले बनाई गई थी।
विज्ञापन
A road got sinked in vajeerganj in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

इसी तरह हजरतगंज में सेंट फ्रांसिस कॉलेज के सामने हाल ही में बनी सड़क में बड़ा गड्ढा हो गया। कॉलेज के पास सीवर लाइन डालने के बाद कुछ महीने पहले ही सड़क बनाई गई थी। यहां मिट्टी बैठने से सड़क धंसी है। एक बड़े गड्ढे के साथ ही छोटे-छोटे गड्ढे भी हुए हैं। आननफानन में इन गड्ढों में मिट्टी डालकर पाट दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed