फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A lawyer died after falling in duct of a lift in Lucknow.

दरवाजा खोलकर जैसे ही कदम बढ़ाया, पांचवी मंजिल से बेसमेंट में खड़ी लिफ्ट पर गिरा वकील, मौत

Sun, 16 Jun 2019 02:20 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 16 Jun 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
A lawyer died after falling in duct of a lift in Lucknow.
अधिवक्ता संजय वर्मा - फोटो : amar ujala

कैसरबाग के कालीबाड़ी में अवैध बने मन्नत अपार्टमेंट की खराब लिफ्ट के डक्ट में गिरकर अधिवक्ता संजय वर्मा (42) की मौत हो गई। वह अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल स्थित छत पर गीले कपड़े डालकर दूसरी मंजिल पर अपने फ्लैट में जा रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, उन्होंने जैसे ही लिफ्ट का दरवाजा खोलकर बाहर कदम बढ़ाया, वह नीचे गिरते चले गए और बेसमेंट में खड़ी लिफ्ट की छत पर गिरे। चीख-पुकार सुनकर आई पत्नी सुनीता व अपार्टमेंट के लोग अधिवक्ता को अस्पताल ले गए, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


कैसरबाग इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह का कहना है कि बिल्डर इमरान, माजिद, अकबर समेत अन्य लोगों के खिलाफ लापरवाही की शिकायत की गई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज करके जांच की जाएगी। मृतक अधिवक्ता की पत्नी महिला थाना में मुख्य आरक्षी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लिफ्ट थी ही नहीं और डक्ट में जा गिरे

A lawyer died after falling in duct of a lift in Lucknow.

इंस्पेक्टर ने बताया कि अधिवक्ता संजय वर्मा सेंट्रल बार एसोसिएशन के सदस्य थे और मूल रूप से ठाकुरगंज के नगरिया के रहने वाले थे। करीब आठ महीने पहले ही वह पत्नी सुनीता, बेटी अनन्या और बेटे आदित्य के साथ अपार्टमेंट के दूसरे तल पर स्थित फ्लैट में रहने आए थे।

शुक्रवार रात उनकी पत्नी-बच्चे अपार्टमेंट की छत पर थे। रात करीब नौ बजे नहाने के बाद वह भी गीले कपड़े डालने के लिए छत पर चले गए। कपड़े डालने के बाद नीचे जाने को वह लिफ्ट की ओर बढ़े। लिफ्ट वहां थी नहीं और वे डक्ट में जा गिरे। रात करीब तीन बजे सुनीता ने यूपी 100 सेवा को फोन कर हादसे की सूचना दी।

बेटे के बर्थडे की हो रही थीं तैयारियां, पर छिन गई खुशियां

A lawyer died after falling in duct of a lift in Lucknow.
अपने परिवार के साथ संजय वर्मा। - फोटो : amar ujala

पति के दम तोड़ते ही पत्नी सुनीता गश खाकर गिर पड़ीं। बेटी अनन्या और बेटे आदित्य की भी हिचकियां बंध गईं। परिवारीजनों और अपार्टमेंट के लोगों ने किसी तरह तीनों को संभाला। शनिवार को बेटे आदित्य का बर्थडे था, जिसके लिए घर पर पार्टी की तैयारी चल रही थी।

संजय ने बेटे के बर्थडे पर परिवारीजनों, दोस्तों, परिचितों, सहकर्मियों और अपार्टमेंट के लोगों को आमंत्रित किया था। इससे पहले ही दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं।

बिलख रही सुनीता ने बताया कि उसके दोनों बच्चे हजरतगंज स्थित क्राइस्टचर्च कॉलेज में पढ़ते हैं। अनन्या इस बार नौवीं कक्षा पास करके हाईस्कूल में गई है जबकि आदित्य दूसरी कक्षा में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed