{"_id":"59034db64f1c1b1035c0de47","slug":"a-grp-sepoy-beats-an-old-man-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खाकी की शर्मनाक हरकत, बुजुर्ग को बुरी तरह पीटा, सड़क पर घसीटा, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाकी की शर्मनाक हरकत, बुजुर्ग को बुरी तरह पीटा, सड़क पर घसीटा, तस्वीरें
Sat, 29 Apr 2017 01:39 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 29 Apr 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
लखनऊ जंक्शन पर शुक्रवार को इंसानियत शर्मसार हो गई। जीआरपी सिपाही ने बुजुर्ग रिक्शेवाले मदन शाह को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। यही नहीं, रिक्शेवाले को घसीटते हुए चौकी तक ले गया। वहीं, देर शाम जब मामला मुख्यमंत्री दफ्तर पहुंचा तो आनन-फानन में जीआरपी अधिकारियों ने आरोपी सिपाही विश्वजीत को सस्पेंड कर दिया। जबकि चौकी इंचार्ज अमर सिंह पर भी कार्रवाई की जाएगी। जीआरपी जहां जाम हटवाने के दौरान बुजुर्ग को पीटने का मामला बता रही है। वहीं, यात्रियों व रिक्शेवालों ने बताया कि वसूली के विरोध पर रिक्शेवाले को पीटा गया है।
2 of 7
लखनऊ जंक्शन पर अवैध वेंडरों का कारोबार जीआरपी की शह पर फलता-फूलता है। इसके चलते स्टेशन के बाहर अक्सर जाम लग जाता है। स्टेशन पर ही जीआरपी चौकी है, जिसके इंचार्ज अमर सिंह हैं। शुक्रवार दोपहर स्टेशन पर लगे जाम को हटाने के लिए सिपाही विश्वजीत पहुंचा। इस दौरान अचानक उसका गुस्सा बुजुर्ग रिक्शेवाले मदन शाह पर फूट पड़ा। सिपाही ने रिक्शेवाले पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए। उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
3 of 7
इसके बाद घसीटते हुए चौकी तक ले गया। यहां भी रिक्शेवाला रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन जीआरपी अधिकारियों ने एक न सुनी। इसके थोड़ी देर बाद रिक्शेवाले की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ट्विटर के जरिए प्रकरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय तक पहुंचा तो पुलिस के आला अधिकारी सकते में आ गए। आनन-फानन में सिपाही को बुलाया और उसे लाइनहाजिर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
वहीं, टिकट लेने के लिए स्टेशन पहुंचे यात्री अनिल तिवारी ने कहा कि जीआरपी इंचार्ज अमर सिंह की शह पर स्टेशन पर वसूली चलती है। अवैध वैंडरिंग होती है, इससे जाम लगता है। शुक्रवार को सिपाही ने बेतहाशा बुजुर्ग रिक्शेवाले को पीटा। पैसेंजर अनुभव सिंह ने कहा कि जीआरपी पुलिस वसूली में लगी रहती है।
विज्ञापन
5 of 7
रोजाना होती है वसूली
लखनऊ जंक्शन पर यात्रियों के इंतजार में खड़े रिक्शेवालों ने आरोप लगाया है कि जीआरपी प्रभारी अमर सिंह के नेतृत्व में रोजाना वसूली होती है। सिपाही पचास से लेकर सौ रुपये तक वसूलते हैं। रिक्शा चालक अब्दुल ने बताया कि वसूली के अलावा सवारी करते हैं और किराया भी नहीं देते। रिक्शा चालक सुजान सिंह ने कहा कि कभी कभार पैसे नहीं देने पर रिक्शा तोड़ देते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।