फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नौका विहार के दौरान सरयू नदी में पलटी नाव, हादसे में तीन की मौत, मुआवजे की घोषणा

Thu, 06 Sep 2018 08:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फैजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फैजाबाद Updated Thu, 06 Sep 2018 08:48 AM IST
विज्ञापन
A boat get drowned in sarayu river in ayodhya.

अयोध्या में उफनाई सरयू नदी में बुधवार को नौका विहार करते एक नाव अनियंत्रित होकर पुल के पिलर से टकराकर पलट गई। हादसे के दौरान नाव पर सवार दो नाविक समेत सात लोग सवार थे। मौके पर कमिश्नर, डीआईजी समेत आला अधिकारियों ने पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया। इस दौरान तीन श्रद्धालुओं का शव बरामद हुए। जबकि दोनों नाविक तैरकर सकुशल निकलने में कामयाब रहे। पुल से टक्कर के दौरान एक श्रद्धालु उछलकर पिलर के कट को पकड़ने में कामयाब रहा, जबकि दूसरे के हाथ में पिलर की सरिया घुस जाने से लटके होने से बच गया। सभी मृत श्रद्धालुओं के शव पलटकर पिलर में फंसी नाव के नीचे से निकाले गए।

A boat get drowned in sarayu river in ayodhya.
सरयू नदी - फोटो : amar ujala

बताया कि नाव पलटने के बाद पिलर के पास ही फंस गई। हादसे के दौरान वो पिलर से जा टकराया व पिलर में निकली सरिया उसके हाथ में घुस गई, जिससे वह डूबने से बच गया। बताया कि इस दौरान उसका एक अन्य साथी जोगिंदर भी बच कर किसी तरह पिलर पर चढ़ गया, जबकि शेष तीन लोग नाव के नीचे फंस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
A boat get drowned in sarayu river in ayodhya.

नाव पलटती देख किनारे पर खड़े नाविकों ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को नदी के पार पहुंचाया। सूचना पर पहुंचे डीआईजी ओंकार सिंह, मंडलायुक्त मनोज मिश्र, जिलाधिकारी डॉ. अनिल पाठक, एसएसपी अखिलेश चौरसिया, एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया, एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय, सीओ अयोध्या राजू साव ने पीएसी की फ्लड कंपनी के जवानों व स्थानीय गोताखोर की सहायता से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया। इस दौरान टीम ने पहले एक युवक मोनू (20) निवासी अगई बाजार थाना नगर बाजार जनपद बस्ती को जिंदा बाहर निकाल उसे श्रीराम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। इसके करीब एक घंटे बाद टीम ने पूल के ऊपर से जेसीबी की सहायता से रस्सा डालकर नाव को उठाया तो उसके नीचे से बहादुर (30) निवासी दाही थाना नगर बाजार बस्ती व छोटू मांझी (28) निवासी छोटी देवकाली अयोध्या का शव मिला। (सरयू तट पर जायजा लेते डीआईजी ओंकार सिंह व कमिश्नर मनोज मिश्रा।)

विज्ञापन
A boat get drowned in sarayu river in ayodhya.
सरयू नदी - फोटो : amar ujala

बेटी का मंडन कराने आए खलीलाबाद निवासी रवि ने कहा कि हम सब स्नान की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान ये लोग कब नाव से घूमने चले गए पता ही नहीं चला। बताया मृतकों में मोनू और बहादुर व बचने वालों में मिंटू व जोगिंदर उनके रिश्तेदार हैं। परिवार की शर्मिला व दुर्गावती ने विलाप करते हुए उस घड़ी को कोसा जब वो यहां स्नान करने आए। घटना की सूचना पर नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय भी मौके पर पहुंचे और पीड़ितों का हाल जाना।

मृतकों के परिवारों को मुख्यमंत्री ने दिए 4-4 लाख रुपये
अयोध्या में सरयू नदी में नाव पलटने की दुर्घटना में मृत दो लोगों के परिवारों को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने चार-चार लाख रुपये की मदद आर्थिक मदद देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री अधिकिारयों को नाव में सवार अन्रू लोगों के बचाव के लिए भी युद्धस्तर पर कार्रवाई करने केलिए कहा है। मुख्यमंत्री ने जिलों को निर्देशित किया है कि वह जिलों में संचालित नावों में किसी भी स्थिति में ओवरलोडिंग न होने पाए। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिवारीजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed