फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आजम खां की हरकतों पर 'तीसरी आंख' का पहरा, भीड़ देख डीजी जेल ने अफसरों को चेताया

Fri, 28 Feb 2020 10:34 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 28 Feb 2020 10:34 PM IST
सार

- जेल हेडक्वार्टर ऑनलाइन रख रहा नजर
- कैमरे पर मिलने वालों की भीड़ देख डीजी जेल ने अफसरों को चेताया

विज्ञापन
30 CCTV cameras installed to monitor Azam Khan in Sitapur Jail
आजम खां भेजे गए जेल - फोटो : अमर उजाला

जिला कारागार में बंद सांसद आजम खां और उनकी पत्नी, बेटे की हरकतों पर जेल प्रशासन सीसीटीवी कैमरों के जरिए नजर रख रहा है। आजम खां से कौन मिलने आ रहा है। उनसे कितने लोगों ने मुलाकात की और मुलाकात कितनी देर तक चली, इस पर बाकायदा ऑनलाइन नजर रखी जा रही है। सांसद आजम खां, उनकी पत्नी व बेटे की सीतापुर जेल में मुलाकात को लेकर जहां शुक्रवार सुबह से दोपहर बाद तक सपाइयों और उनके करीबियों का जमावड़ा लगा रहा, वहीं जेल के बाहर भीड़-भाड़ देख कारागार विभाग के आला अफसरों के तेवर बेहद सख्त दिखे। 



सपरिवार आजम खां जब से सीतापुर जेल आए हैं, तब से जेल महकमा सीसीटीवी कैमरों के जरिए पूरी जेल पर कड़ी नजर रखे हुए है। आजम खां से सुबह मिलने पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम नरेश के साथ ही कई पूर्वमंत्रियों, विधायकों ने मुलाकात की। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस दौरान मीडिया से मुखातिब होकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। जेल के बाहर जमावड़ा देख डीजी जेल नाराज हुए। 
 

30 CCTV cameras installed to monitor Azam Khan in Sitapur Jail
आजम से मिलने पहुंचे सपा नेता अब्दुल मनान - फोटो : अमर उजाला

दरअसल सीतापुर जेल कैमरों से लैस हैं। पूरी जेल में हाई क्वालिटी के करीब 30 मूविंग कैमरे लगे हैं। सीतापुर जेल को लखनऊ के जेल हेडक्वार्टर से ऑनलाइन जोड़ा गया है। जिसके चलते आला अधिकारी ऑनलाइन रहकर जेल पर पल-पल पर नजर रखे हुए हैं। इसी सिलसिले में शुक्रवार को जब जेल गेट से लेकर पूरे परिसर में सपाई, सांसद के करीबियों का जमावड़ा लगा था, तब ऑनलाइन देख रहे जेल अफसरों ने सीतापुर जेल अधिकारियों से जवाब तलब भी किया। 



सूत्र बताते हैं कि पूरी स्थिति देखने के बाद डीजी जेल ने जेल अधीक्षक डीसी मिश्रा से सवाल-जवाब भी किया। इस पर जेल अधीक्षक स्वयं बाहर आए और लोगों को पुलिस के मदद से खदेड़ कर बाहर कराया। जेल अधीक्षक डीसी मिश्रा का कहना है कि जेल पूरी तरह ऑनलाइन है। जेल हेडक्वार्टर से नजर रखी जाती है। भीड़ देखकर उसे हटाने को कहा गया था। 

30 CCTV cameras installed to monitor Azam Khan in Sitapur Jail
आजम खां से मिलकर निकलते बेटा और बहू - फोटो : Amar Ujala

बेटे, बहू व पौत्री ने की मुलाकात
काफी इंतजार ही सही पर आजम खां के बड़े बेटे अदीब आजम खां, बहू सिजरा खान, पौत्री जायना खान शुक्रवार की सुबह जिला कारागार आजम खां, उनकी पत्नी व बेटे से मिलने पहुंचे थे। रामपुर नंबर की गाड़ी से यह लोग लहरपुर के पूर्व विधायक जासमीर अंसारी के साथ सुबह करीब 11 बजे जेल पहुंचे थे। जेल परिसर में काफी देर तक इंतजार करते रहे। अदीब आजम ने कहा कि पिता, मां व भाई के जेल जाने से उन्हें बहुत तकलीफ है। उन्हें अदालत से उम्मीद है, इंसाफ मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
30 CCTV cameras installed to monitor Azam Khan in Sitapur Jail
अपनी बारी का इंतजार करते पूर्व कारागार मंत्री रामपाल राजवंशी - फोटो : अमर उजाला

पूर्व जेल मंत्री को करना पड़ा घंटे भर इंतजार
सपा सरकार में प्रदेश राज्य कारागार मंत्री रहे रामपाल राजवंशी शुक्रवार को जेल गेट पर बेगाने से दिखे। जिस जेल में कभी उनका जलवा हुआ करता था। उनके आने के संदेश से ही जिस जेल के अफसर सहम जाते थे, उसी जेल के गेट पर पूर्वमंत्री खिड़की से झक्की लगाते दिखे। जेल अफसरों ने भी उनको बेगाना कर दिया। वह आजम खां से मिलने के लिए करीब घंटे भर जेल गेट पर खड़े इंतजार करते रहे। 

विज्ञापन
30 CCTV cameras installed to monitor Azam Khan in Sitapur Jail
आजम खां से मिलने पहुंचे सपा नेता - फोटो : अमर उजाला

आजम से मिलने पहुंचे सपा के ये दिग्गज
शुक्रवार की सुबह से ही सपा के कददावर नेता सांसद आजम खां की मुलाकात के लिए लोगों का तांता लग गया था। उनकी मुलाकात करने सपा के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम नरेश के अलावा संडीला के बसपा से पूर्वमंत्री अब्दुल मन्नान, पूर्वमंत्री मुख्तार अनीस, अमरोहा के पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री मनवीर सिंह, पूर्वमंत्री रामपाल राजवंशी, पूर्व सांसद कैसर जहां, सम्भल के असमोली से विधायक पिंकी यादव, पूर्व विधायक अनूप गुप्ता, जासमीर अंसारी, हरदोई सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली, संतराम यादव, जिलाध्यक्ष छत्रपाल यादव सहित भारी संख्या में लोग पहुंचे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed