वैलेंटाइन डे पर यहां मिलेंगे प्रेमी जोड़े
वैलेंटाइन डे पर अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो शहर में ऐसी बहुत सी जगह हैं जहां आप जा सकते हैं। यहां पढ़िए लखनऊ में कौन-कौन से हैं वो हॉट स्पॉट जहां आप वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर सकते हैं। ये है अम्बेडककर सामाजिक परिवर्तन स्थल।
वैलेंटाइन डे पर यहां मिलेंगे प्रेमी जोड़े
लखनऊ में ये यूथ का फेवरेट स्पॉट हे। यूथ के साथ ही ये एक टूरिस्ट प्लेस भी है। ये इतना बड़ा है कि यहां आप आराम से काफी समय बिता सकते हैं।
वैलेंटाइन डे पर यहां मिलेंगे प्रेमी जोड़े
बड़ा इमामबाड़ा लखनऊ के खास टूरिस्ट स्पॉट में से एक है। इसे भूलभुलैया भी कहते हैं। यह आसिफ उद्दौला ने बनवाया था। लखनऊ के इस प्रसिद्ध इमामबाड़े का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व है। इस भूलभुलैया में आप अपने दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं।
वैलेंटाइन डे पर यहां मिलेंगे प्रेमी जोड़े
बड़े इमामबाड़ा में कई भ्रामक रास्ते हैं जो एक दूसरे से जुड़े हुए हैं और इनमें कुल 489 दरवाजे हैं। यह माना जाता है कि यहां एक लम्बा रास्ता भी था जो गोमती नदी की ओर जाता था, अब इस रास्ते को बंद कर दिया गया है। ये एक अच्छी जगह है।
वैलेंटाइन डे पर यहां मिलेंगे प्रेमी जोड़े
छोटा इमामबाड़ा या छोटा श्राइन, लखनऊ में स्थित एक भव्य स्मारक है। इसे हुसैनाबाद इमामबाड़ा भी कहा जाता है। छोटा इमामबाड़ा को पैलेस ऑफ लाइट कहा जाता है क्योंकि त्यौहारों के दौरान इसे अच्छी तरह सजाया जाता था। इस स्मारक में लगी झूमरें, बेल्जियम से आयात करके लाई गई थी, जिन्हे इंटीरियर के लिए मंगवाया गया था। यहां आप अपने प्रेमी के साथ जाकर कुछ अच्छी यादें संजो सकते हैं।