फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बढ़ती उम्र में ये योगासन आपको रख सकते हैं फिट, जानें इनके बारे में सबकुछ

Wed, 01 Sep 2021 01:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 01 Sep 2021 01:31 PM IST
विज्ञापन
You can do these Yoga Asanas to stay fit
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

जीवन बड़ा ही अनमोल है। पहले बचपन, फिर जवानी और उसके बाद बुढापा। ये जीवन के तीन अहम पड़ाव हैं। जवानी के बाद हम जब बुढ़ापे की तरफ बढ़ते हैं, तो हमें जीवन में कई तरह के कष्ट झेलने पड़ते हैं। कई बीमारियां हमें घेर लेती हैं, शरीर में कई तरह के दर्द होते हैं आदि कई चीजें 60 की उम्र में आते-आते लोगों को काफी परेशान करती हैं। लेकिन अगर आप लंबे वक्त तक चुस्त रहना चाहते हैं, शरीर को तंदुरुस्त रखना चाहते हैं, तो आपके लिए कुछ ऐसे योगासन हैं जिनकी मदद से आप उम्र के इस पड़ाव में भी एकदम फिट रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

You can do these Yoga Asanas to stay fit
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

सीने और कंधे हो सकते हैं मजबूत

  • योगासन का हमारे जीवन में काफी अहम रोल होता है। अगर आपको अपने कंधे और सीने को मजबूत करना है, तो आप इसके लिए वॉल पुशप्स यानी दीवार पर होने वाले पुशप्स की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आपको दीवार से तीन फीट तक दूर खड़े होना है और फिर दोनों हथेलियों को दीवार पर टेककर खड़े होना है। इसके बाद अपने शरीर को आगे की तरफ लाएं और झुकने का प्रयास करें। एक बार में कम से कम दस बार ऐसा करें, इससे आपका सीना और कंधे मजबूत होने में मदद मिलेगी।
You can do these Yoga Asanas to stay fit
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कंधे झुकने से बचेंगे

  • जब हमारी उम्र बढ़ती है, तो आपने देखा होगा कि कई लोगों के कंधे झुकने लगते हैं। ऐसे में कंधे झुकने से बचने के लिए आप कंधे की स्ट्रेचिंग कर सकते हैं। इसके लिए आपको करना ये है कि पहले जमीन पर सीधे खड़े होना है और फिर अपने एक हाथ को दूसरे हाथ के कंधे पर ले जाना है। फिर दूसरे हाथ से मुड़े हुए हाथ की कोहनी को पीछे की और धकेलने की कोशिश करें। ऐसा करने से आपकी नशों में खिंचाव आएगा और आपको आराम मिलेगा। इसलिए आप इसे रोज कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
You can do these Yoga Asanas to stay fit
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

कुछ काम भी करें

  • जब हमारी उम्र बढ़ती है, तो हम काम करना छोड़ देते हैं और खाली बैठ जाते हैं। लेकिन हमें ऐसा नहीं करना चाहिए। हमें घर पर हल्के-फुल्के काम करने चाहिए, हम घर पर गार्डनिंग कर सकते हैं, घर के छोटे-मोटे कामों में हाथ बटा सकते हैं। साथ ही आप घर पर बैठने की जगह रोज सुबह-शाम पार्क में या घर के आसपास सैर पर जा सकते हैं। ऐसा करने से आपका शरीर सक्रिय बना रहेगा, और आपको अच्छा महसूस होगा।
विज्ञापन
You can do these Yoga Asanas to stay fit
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

पैरों को मिलेगा आराम

  • जब व्यक्ति की उम्र बढ़ती है, तो उसे सबसे ज्यादा दिक्कत पैरों में होती है। पैरों में दर्द से लेकर चलने में दिक्कतें होती हैं। ऐसे में आपको पैरों के लिए व्यायाम करना चाहिए। आप ऐसा कर सकते हैं कि आप एक कुर्सी पर आराम से बैठ सकते हैं और फिर एक पैर को जमीन से थोड़ा ऊपर उठाते हुए अपने टखनों को धीरे-धीरे घुमाएं। बदल-बदलकर आपको ऐसा दोनों पैरों से करना है। इससे पैरों की मांसपेशियां और हड्डी मजबूत होंगी। इसलिए आप इसको रोजाना कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed