Yogasana for relief from Eye Pain : आंखें हमारी शरीर का कोमल अंग है, जिसका सावधानी से ख्याल रखना होता है। धूल, स्मॉग, मोल्ड, धुआं या पालतू जानवरों के डैंडर की वजह से आंखों में एलर्जी हो सकती है। इसके अलावा लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करने से आंखों में जलन की समस्या होने लगती है। आंखों में सूखापन होने या तेज रोशनी, देर रात तक काम करने और पर्याप्त नींद न लेने से भी आंखों में दर्द व जलन की समस्या होना आम है।
Yoga Tips: आंखों में दर्द और जलन से रहते हैं परेशान तो करें इन योगासनों का अभ्यास
नियमित योग से आंखों में दर्द और जलन से तो राहत मिलती ही है, साथ ही दृष्टि बेहतर होती है। आइए जानते हैं नेत्र संबंधी परेशानियों से बचने के लिए प्रभावी योगासनों के बारे में।
आंखों को ऊपर नीचे करना
आंखों को चारों तरफ घुमाना (Eye Rotations) अच्छी एक्सरसाइज हो सकती है।। आंखों को ब्लिंक करने से भी फायदा मिलता है। अपनी आईब्रोस के बीच में देखते हुए नाक की टिप को देखने की कोशिश करें। इस क्रिया को बार-बार दोहराएं और आंखों को गोल-गोल घुमाएं। ऐसा करने से आंखों को राहत मिलती है। दर्द व जलन कम होने के साथ ही धुंधला दिखने की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है।
आंखों की मालिश
आईब्रोज की मसाज करने से भी आंखों की मालिश होती है। आंखों की मालिश करने के लिए आंखों के नीचे उंगलियों से मसाज करें। इसके बाद पलकों के ऊपर अंगूठे से हल्की मालिश करें। इससे आंखों को राहत मिलती है और दर्द कम होता है।
चक्रासन का अभ्यास
आंखों की सेहत को दुरुस्त करने के लिए चक्रासन का अभ्यास कर सकते हैं। इससे आंखों में दर्द और जलन की समस्या से राहत मिलती है और नेत्र की रोशनी बढ़ती है। नेत्र संबंधित विभिन्न समस्याओं से निजात पाने के लिए चक्रासन का अभ्यास कर सकते हैं।
------------------
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।