फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अस्थमा के मरीजों को जरूर करना चाहिए ये योगासन, सांस फूलने की समस्या से मिलेगी राहत

Fri, 16 Oct 2020 08:58 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 16 Oct 2020 08:58 AM IST
विज्ञापन
yogasan for asthma patients during pollution level up in delhi ncr
asthma

अस्थमा की समस्या आजकल बहुत सारे लोगों में देखने को मिलती है। जिसकी वजह से सांस फूलना, फेफड़ों का ठीक से काम ना करना शामिल होता है। अस्थमा से पीड़ित मरीज का गला और छाती प्रभावित होता है। इस बीमारी का कारण प्रदूषण, स्मोकिंग तो होता ही है। कई बार इसे आनुवांशिक भी देखा गया है। तो अगर किसी को अस्थमा की समस्या सता रही है तो उन्हें योग के इन आसनों का सहारा लेना चाहिए। इनका नियमित अभ्यास राहत पहुंचाने में मदद करता है।

yogasan for asthma patients during pollution level up in delhi ncr
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
अर्ध मत्येंद्र आसन

इस आसन को करने के लिए पहले आप अपने दोनों पैरों को सीधे फैला लें। इसके बाद बाएं पैर को मोड़कर एड़ी के सहारे बैठें। अब अपने दाहिने पैर के घुटने को मोड़कर खड़ा कर दें और बाएं पैर की जांघ से ऊपर ले जाते हुए जांघ के पीछे जमीन पर रख दें। इसके बाद अपने बाएं हाथ को दाहिने पैर के घुटने से पार करके दाहिने पैर का अंगूठा पकड़ें। अब अपने दाहिना हाथ को पीठ के पीछे से घुमाएं। अपने सिर को  दाहिनी ओर इतना घुमाएं कि आपकी ठोड़ी और बायां कंधा एक सीधी रेखा में आ जाए। नीचे की ओर झुकें नहीं। छाती बिल्कुल तनी हुई रखें।

yogasan for asthma patients during pollution level up in delhi ncr
yoga - फोटो : social media
सुखासन

सुखासन के अभ्यास के लिए किसी समतल जगह पर चटाई बिछाकर पालथी मारकर बैठ जाएं। इस आसन को करते समय मन को शांत और तनाव मुक्त रखना चाहिए। अब अपने कमर को बिल्कुल सीधा रखते हुए शरीर को तान कर रखें। इसके बाद अपने दोनों हाथों की अंगुलियां खोलकर घुटनों पर रखें। अब सामान्य रूप से  प्राणायाम करते हुए आप जितनी देर तक इस आसन में बैठ सकते हैं उतनी देर बैठें।

विज्ञापन
विज्ञापन
yogasan for asthma patients during pollution level up in delhi ncr
योगा - फोटो : social media
 प्राणायाम

इस प्राणायाम में नाक के बाएं छिद्र से सांस खींचते हैं तो दाहिने छिद्र से सांस बाहर करते हैं। इसी प्रकार यदि दाएं छिद्र से सांस खींचते हैं तो बाएं छिद्र से सांस बाहर निकालते हैं। इस प्राणायाम के नियमित अभ्यास से शरीर की समस्त नाड़ियों का शोधन होता है, जिससे वे स्वच्छ और निरोग बनी रहती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed