फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योग: क्या आपको भी अक्सर रहती है सिरदर्द की समस्या? इन योगासन का अभ्यास है बेहद फायदेमंद

Mon, 29 Nov 2021 12:15 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Mon, 29 Nov 2021 12:15 PM IST
विज्ञापन
yoga to relieve headache and migraine, all you need to know
सिरदर्द को कैसे कम करें? - फोटो : iStock

काम के बहुत अधिक दबाव, चिंता, नींद संबंधी विकार और कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के कारण सिरदर्द की समस्या हो सकती है। सिरदर्द दो प्रकार की होता है, एक सामान्य रूप से सिर में होने वाला दर्द और दूसरा माइग्रेन। यह दोनों ही स्थितियां सामान्य जीवन के कार्यों को प्रभावित कर सकती हैं। जर्नल हेडेक में साल 2007 में प्रकाशित एक अध्ययन से पता चलता है कि ध्यान केंद्रित करने वाले योग के अभ्यास से माइग्रेन से पीड़ित लोगों को लाभ हो सकता है। इतना ही नहीं योग के माध्यम से माथे, गले और आसपास के हिस्सों के दर्द को भी कम किया जा सकता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सिरदर्द के ज्यादातर मामले तनाव और थकान से जुड़े होते हैं, ऐसे में सांस लेने वाले व्यायाम और ध्यान मुद्रा योगासन से इसे आसानी से ठीक किया जा सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में उन योगासनों के बारे में जानते हैं जिनका नियमित अभ्यास सिरदर्द की समस्या को दूर करने में सहायक हो सकता है। 

yoga to relieve headache and migraine, all you need to know
सेतुबंधासन का नियमित अभ्यास - फोटो : Pixabay
ब्रिज पोज योग
ब्रिज पोज या सेतुबंधासन का नियमित अभ्यास सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या को दूर करने में सहायक हो सकता है। यह तनाव और चिंता की समस्या को कम करने के साथ मानसिक शांति को बढ़ावा देने में सहायक है, जिससे सिरदर्द की दिक्कत काफी हद तक कम की जा सकती है। 
 
yoga to relieve headache and migraine, all you need to know
स्टैंडिंग फॉरवर्ड बेंड योग - फोटो : Pixabay
हस्तपदासन
हस्तपदासन या स्टैंडिंग फॉरवर्ड बेंड योग के अभ्यास को सिरदर्द की समस्या को दूर करने में काफी मददगार माना जाता है। यह रक्त की आपूर्ति बढ़ाकर तंत्रिका तंत्र को मजबूत करता है और मन को भी शांत करता है। नियमित रूप से 5-10 मिनट तक इस योगासन को करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
yoga to relieve headache and migraine, all you need to know
बालासन का करिए अभ्यास - फोटो : iStock

बालासन योग का अभ्यास
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जिन लोगों को अक्सर सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या बनी रहती है उनके लिए चाइल्ड पोज़ या बालासन का अभ्यास करना फायदेमंद हो सकता है। बालासन योग तंत्रिका तंत्र को शांत करने के साथ दर्द को प्रभावी ढंग से कम करने में सहायक माना जाता है।

विज्ञापन
yoga to relieve headache and migraine, all you need to know
प्राणायाम है फायदेमंद - फोटो : iStock

प्राणायाम
शरीर में रक्त और ऑक्सीजन के संचार को बढ़ावा देने के लिए नियमित रूप से प्राणायाम का अभ्यास करना लाभदायक हो सकता है। यह सिरदर्द के तमाम कारकों को कम करने के साथ माइग्रेन की समस्या से राहत दे सकते हैं। नियमित रूप से प्राणायाम का अभ्यास बेहद लाभदायक माना जाता है।

 

------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed