फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga To Reduce Blood Sugar Level: ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखते हैं ये योगासन

Tue, 12 Nov 2024 09:29 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 12 Nov 2024 09:29 AM IST
सार

योग एक प्राकृतिक तरीका है जो न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक संतुलन भी बनाए रखता है। यहां कुछ योगासन दिए जा रहे हैं, जिनसे ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
Yoga To Reduce Blood Sugar Level diabetes control yoga asanas Disprj
diabetes - फोटो : istock

Yoga To Reduce Blood Sugar Level: उच्च रक्त शर्करा यानी हाई ब्लड शुगर का स्तर स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है। इसका सही नियंत्रण न होने पर यह कई दीर्घकालिक स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। ब्लड शुगर लेवल बढ़ने से डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। लंबे समय तक उच्च ब्लड शुगर का स्तर रहने से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही हाई ब्लड शुगर के कारण धमनियों में प्लाक जमने का खतरा होता है, जिससे हृदय रोग, स्ट्रोक, और उच्च रक्तचाप की आशंका भी रहती है। इसके अलावा किडनी फेलियर की स्थिति, नर्व डैमेज, आंखों के रेटिना को नुकसान पहुंचना समेत कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।



इस गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव के लिए हाई ब्लड शुगर के स्तर को कम करने की आवश्यकता होती है। इसके लिए अच्छी लाइफस्टाइल और उचित खानपान के साथ ही कुछ योगासनों का अभ्यास बेहतर तरीका हो सकता है। योग एक प्राकृतिक तरीका है जो न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक संतुलन भी बनाए रखता है। यहां कुछ योगासन दिए जा रहे हैं, जिनसे ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

Yoga To Reduce Blood Sugar Level diabetes control yoga asanas Disprj
वृक्षासन - फोटो : istock
वृक्षासन (Tree Pose)

वृक्षासन शारीरिक तनाव दूर करने के साथ ही एकाग्रता में सुधारता करता है। साइटिका की समस्या से राहत दिलाता है और ब्लड शुगर के स्तर को काबू में रखता है। इस आसन को करने के लिए सीधे खड़े होकर दोनों पैरों के बीच लगभग 3 इंच की दूरी रखें। सांस छोड़ते हुए दाएं पैर को मोड़कर पंजे को बाई जांघ के पिछले हिस्से पर रखें। आंखों के समांतर किसी बिंदु पर ध्यान केंद्रित करें। अब सांस भरते हुए शरीर को ऊपर की ओर खीचें और दोनों हाथों को आसमान की ओर ले जाएं व नमस्कार की तरह जोडें।
Yoga To Reduce Blood Sugar Level diabetes control yoga asanas Disprj
Dhanurasana - फोटो : pexel

धनुरासन (Bow Pose)

यह आसन शरीर के मुख्य अंगों, विशेषकर अग्न्याशय (पैंक्रियाज) को सक्रिय करता है, जो इन्सुलिन के उत्पादन में सुधार लाने में मदद करता है। धनुरासन के अभ्यास के लिए पेट के बल लेट जाएं। अब दोनों पैरों को घुटनों से मोड़कर हाथों से पकड़ें और शरीर को धनुष की तरह खींचें। इस स्थिति को 20-30 सेकंड तक बनाए रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga To Reduce Blood Sugar Level diabetes control yoga asanas Disprj
पश्चिमोत्तानासन योग - फोटो : amar ujala

पश्चिमोत्तानासन  (Seated Forward Bend)

उच्च रक्त शर्करा के स्तर को काबू में रखने के लिए पश्चिमोत्तानासन का अभ्यास भी फायदेमंद हो सकता है। इस आसन के अभ्यास से पाचन में सुधार होता है। इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाता है और रक्त में ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। इस आसन को करने के लिए मैट पर बैठकर पैरों को आगे फैलाएं। हाथों को उठाथे हुए धीरे धीरे आगे झुकें और पैर की उंगलियों को पकड़ने का प्रयास करें। सिर को घुटनों के पास रखें और 20 से 30 सेकेंड तक इसी स्थिति में बने रहें। 

विज्ञापन
Yoga To Reduce Blood Sugar Level diabetes control yoga asanas Disprj
हलासन - फोटो : Freepik

हलासन (Plow Pose)

इस आसन के अभ्यास से पाचन तंत्र को उत्तेजित होता है और थायरॉयड व पैराथायरॉयड ग्रंथियों के कार्य में सुधार आता है, जिससे ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है। हलासन के अभ्यास के लिए पीठ के बल लेटकर दोनों पैरों को धीरे धीरे ऊपर उठाएं और सिर के पीछे ले जाएं। इस मुद्रा में कुछ सेकेंड तक बने रहें और फिर पुर्व स्थिति में वापस आ जाएं। 
 

नोट: यह लेख योग गुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed