आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में सबसे बड़ा चैलेंज है खुद को स्वस्थ रखना, क्योंकि अपने काम में व्यस्त रहने के कारण हम न तो समय पर खाना खा पाते हैं और न ही हम पौष्टिक आहार का सेवन कर पाते हैं। ऐसे में बीमारियां हमें जल्दी घेरती हैं। इसलिए जरूरी है कि हम अपने खानपान का विशेष ध्यान दें, लेकिन खानपान के अलावा एक और चीज है जो हमें स्वस्थ रखने में मदद कर सकती है और वो है योगा। योग करने से काफी अच्छे फायदे मिलते हैं। यही नहीं, अगर यही योगा गर्भवती महिलाएं करें तो ये गर्भावस्था, श्रम और प्रसव के परिणामों को बढ़ाने में मदद करता है। यहां तक कि डॉक्टर भी गर्भवती महिलाओं को योग करने की सलाह देते हैं। योग करने से गर्भावस्था के दौरान होने वाले तनाव को दूर करने में भी योग आपकी मदद कर सकता है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर गर्भवती महीलाओं के लिए क्यों योग जरूरी है।
जानें क्यों गर्भवती महिलाओं के लिए जरूरी है योग, मिल सकते हैं ये जादुई फायदे
- गर्भावस्था के दौरान महिलाएं कई तरह की मानसिक और शारिरिक समस्याओं का सामना करती हैं। ऐसे में महिलाएं इन समस्याओं में आराम पाने के लिए योग का सहारा ले सकती हैं। इससे आपको तनाव से मुक्ति मिल सकती है।
क्या कर सकते हैं:-
-वीरभद्रासन
-मार्जरीस्ना
-शवासन
-कोणासन।
- कई अध्ययन बताते हैं कि गर्भावस्था के दौरान दिमांग को शांत रखने में और सेहत को ठीक रखने में योग आपकी मदद कर सकता है। साथ ही इससे प्रसव प्रक्रिया भी आसान हो सकती है।
क्या कर सकते हैं:-
-गोडेस पोज
-हाफ बटरफ्लाई पोज
-हिप रोटेशन।
- जो महिलाएं प्रजनन उपचार प्राप्त कर रही हैं, योग उनके लिए फायदेमंद माना गया है। अध्ययन बताते हैं कि रोजाना योग करना मदद करता है। योग ब्लड फ्लों को इंप्रूव करने में मदद करता है।