Yoga Tips: एक महीने में कम करनी है पेट की चर्बी तो करें इन योगासनों का नियमित अभ्यास
यहां आपको ऐसे योगासनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है, जो पेट के साथ ही शरीर के अन्य भागों की अतिरिक्त चर्बी कम करने में सहायक हैं।
भुजंगासन
भुजंगासन का अभ्यास कई तरह की शारीरिक समस्याओं से राहत दिला सकता है। इस आसन से पेट की चर्बी को कम करने और रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने में मदद करता है।
कैसे करें
भुजंगासन के अभ्यास के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं।
अब दोनों हथेलियों को कंधों के पास रखें।
धीरे-धीरे छाती को ऊपर उठाएं और सिर को पीछे की ओर झुकाएं।
15-30 सेकंड तक इसी स्थिति में रहें।
नौकासन को बोट पोज भी कहते हैं। नौकासन के अभ्यास पेट की मांसपेशियों को मजबूत करता है और अतिरिक्त चर्बी को जलाने में मदद करता है।
कैसे करें:
इस आसन को करने के लिए किसी समतल स्थान पर पीठ के बल लेट जाएं।
अब पैरों और सिर को धीरे-धीरे हवा में ऊपर उठाएं।
हाथों को सामने की ओर सीधा करें, ताकि शरीर नाव की आकृति जैसा दिखे।
इस मुद्रा को 20-30 सेकंड तक बनाए रखें।
कपालभाति प्राणायाम
आसनों के साथ ही ध्यान और प्राणायाम भी चर्बी घटाने में असरदार हो सकते हैं। कपालभाति प्राणायाम प्राणायाम पेट की चर्बी को तेज़ी से कम करने के लिए बेहद उपयोगी है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और पाचन को सुधारता है।
कैसे करें:
सबसे पहले सुखासन या पद्मासन में बैठें।
नाक से सांस को तेज़ी से बाहर छोड़ें और पेट को अंदर की ओर खींचें।
इसे 1 मिनट तक दोहराएं।
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।