महिलाएं ही नही आज के दौर में पुरुष भी खुद के सुंदर दिखने के लिए काफी कुछ करते हैं। अच्छे कपड़े पहनना, अच्छे शूज पहनना, अच्छा परफ्यूम लगाना आदि बहुत कुछ करते हैं। लेकिन एक आम समस्या है जिससे वैसे तो ज्यादातर महिलाएं लेकिन पुरुष भी काफी परेशान हैं और वो है बालों की समस्या। बालों का टूटना, समय से पहले सफेद हो जाने जैसी कई दिक्कतें होती हैं। हर कोई चाहता है कि उसके सुनहरे और काले बाले हो, लंबे बाले हो, हर कोई उनके बालों की तारीफ करे। ऐसे में लोग कई प्रकार के प्रोडक्ट्स जैसे- तेल, शैंपू आदि इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार इनसे भी बात नहीं बन पाती है और लोगों के हाथ निराशा लगती है। लेकिन इसके लिए आपको अपने खाने में विटामिन-सी को शामिल करना होगा। इसके अलावा हम आपको कुछ योगासन बताने जा रहे है, जो आपकी मदद कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
{"_id":"60ee8c728ebc3ec75e618e28","slug":"yoga-tips-these-four-yogasanas-can-help-in-preventing-hair-fall-and-hair-can-also-become-black","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोजाना कर सकते हैं ये 4 योगासन, आपके भी होंगे लंबे, सुनहरे और काले बाल","category":{"title":"Yoga and Health","title_hn":"योग","slug":"yoga-and-health"}}
रोजाना कर सकते हैं ये 4 योगासन, आपके भी होंगे लंबे, सुनहरे और काले बाल
Wed, 14 Jul 2021 12:39 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:39 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
matsyasana
- फोटो : istock
मतस्यासन
- इसमें आपको जमीन पर एक योगा मैट बिछाकर पीठ के सहारे लेटना होता है। फिर अपने दोनो पैरों को बैठने वाली मुद्रा में समेटना है और अपनी जांघों पर इन्हें रखना है। इसके बाद अपने धड़ को धीरे-धीरे करके ऊपर की तरफ उठा लें। कुछ देर ऐसे ही रुकें और फिर नॉर्मल हो जाए। इसे करने से आपको माइग्रेन और तनाव में आराम मिलता है और तनाव कम होने से बाल झड़ने की समस्या दूर होने में मदद मिलती है।
बालासन के फायदे
- फोटो : istock
बालासन
- इसमें आपको सूर्य की तरफ मुंह करके अपने पैरों को मोड़कर वज्रासन मुद्रा में बैठना है। फिर सांस लेते हुए अपनों दोनों हाथों को ऊपर और सांस को छोड़ते समय आगे की तरफ झुक जाएं। इस दौरान ध्यान रहे कि हथेलियां जमीन पर ल लगें। इसे कम से कम रोजाना और 5 मिनट जरूर करें। इससे आपको लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कपालभाति के फायदे
- फोटो : Pixabay
कपालभाति
- इसमें आपको फेफड़ों और पेट की मदद से सांस को बाहर छोड़ना होता है, जिसके कारण फेफड़ों की शुद्धि होती है। वही, ये योगासन करने से बाल काले और साथ ही लंबे भी होते हैं। इसके अलावा इस योगासन को करने से कई अन्य लाभ भी मिलते हैं, जिनमें पाचन और श्वसन तंत्र को मजबूत करना शामिल है।
विज्ञापन
वज्रासन के फायदे
- फोटो : Amar ujala
वज्रासन
- इसमे आपको घुटनो को मोडकर ऐसे बैठना है, ताकि नितंब दोनों एड़ियों के बीच आ जाए। फिर दोनों पैरों के अंगूठों को आपस में मिला लें और एड़ियों में अंतर बनाकर रखें। अब दोनों हाथों को घुटनो पर रखें और शरीर को सीधा रखते हुए हाथोंं और शरीर को पूरी तरह ढीला छोड़ दे। आखिर में कुछ देर के लिए आंखें बंद करके ध्यान सांंस पर केंद्रित करें। इससे बालों के झड़ने की समस्या में लाभ मिलता है।