फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाथ-पैरों को मिलेगी मजबूती, दर्द भी होगा दूर, बस रोजाना करें ये चार योगासन

Sat, 04 Sep 2021 10:38 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 04 Sep 2021 10:38 AM IST
विज्ञापन
Yoga tips These are four yogasanas to strengthen the hands and feet
योग करने के है कई फायदे - फोटो : iStock

आज के दौर में हर किसी के लिए सबसे बड़ा चैलेंज है, खुद को स्वस्थ रखना। ऐसा इसलिए भी क्योंकि आजकल कई तरह की बीमारियां हमारे आसपास मौजूद हैं, जो हमारी एक छोटी सी गलती की वजह से हमें अपना शिकार बना लेती हैं। यही नहीं, कई लोग हाथों के दर्द और पैरों के दर्द की समस्या से घिर जाते हैं और फिर उन्हें इसकी वजह से कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सर्दियो में ठंड होने की वजह से ये दर्द काफी बढ़ भी जाता है। ऐसे में ये लोग कई तरह की दवाओं का सेवन करते हैं और कई घरेलू नुस्खों का भी सहारा लेते हैं। इनके अलावा अगर आप चाहें तो योग की मदद से हाथ-पैरो में होने वाले दर्द में काफी आराम पा सकते हैं। साथ ही योग आपके हाथ-पैर को मजबूत बनाने में भी मदद करता है। इसलिए जरूरी है कि हर कोई योग को चुने और रोजाना नियमित रूप से योगासन करें। तो चलिए आपको कुछ ऐसे ही योग आसन के बारे में बताते हैं, जो आपके हाथ-पैरों को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं।

Yoga tips These are four yogasanas to strengthen the hands and feet
नौकासन के फायदे - फोटो : istock

नौकासन

  • आपको पहले पीठ के बल लेटना है और फिर दोनो पैरों को एक साथ जोड़ना है। इस दौरान अपने हाथों को भी शरीर के साथ ही लगाना है। अब गहरी सांस लेनी और छोड़नी है और साथ ही दोनों हाथों को पैरों की तरफ खींचते हुए अपने पैरों के साथ अपनी छाती को उठा लें। फिर आखिर में एक लंबी और गहरी सांस लेते हुए आसन को बनाए रखें और फिर सांस छोड़ते हुए आराम करें। इसे आप दोहरा भी सकते हैं।
Yoga tips These are four yogasanas to strengthen the hands and feet
पर्वतासन करने के फायदे - फोटो : istock

पर्वतासन

  • इसमें सबसे पहले आपको अपनी रीढ़ को सीधा करते हुए और अपने दोनों हाथों की उंगलियों को एक-दूसरे के साथ लॉक करते हुए बैठना है। इसके बाद हथेलियों को पलटते हुए इन्हें अपने सिर के ऊपर हाथ जोड़ने वाली अवस्था में सीधे रखें। अब गहरी सांस लेते हुए हाथ की बाजू, पीठ की मांसपेशियों और कंधे पर एक साथ खिंचाव महसूस करें। दो मिनट तक ऐसा करने के बाद हाथों को नीचे ले आएं और फिर रोजाना 10 मिनट तक यानी कम से कम पांच बार ऐसा जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga tips These are four yogasanas to strengthen the hands and feet
भुजंगासन करने के फायदे - फोटो : social media

भुजंगासन

  • इसमें आपको पेट को जमीन पर लगाकर लेटना है और दोनों पैरों के बीच कम दूरी रखनी है। अब गहरी सांस लेते हुए अपने शरीर के कमर से ऊपर वाले भाग को ऊपर की तरफ उठाना है। ध्यान रहे कि इस दौरान कोहनी सीधी हो और पैरों को इस तरह मोड़ें कि आपको ज्यादा खिंचाव महसूस न हो। ऐसा कम से कम चार बार जरूर करें।
विज्ञापन
Yoga tips These are four yogasanas to strengthen the hands and feet
शलभासन के फायदे - फोटो : istock

शलभासन

  • आपको पेट के बल लेटना है और अपने पैरों को एक-दूसरे से दूर रखना है। अब अपने माथे को अपनी हथेलियों के ऊपर रख दें और अपने शरीर को आराम देंं। इसके बाद पैरों को आपस मे मिला लें और दोनों हाथों को अपने शरीर के पास रख लें। हालांकि, इस दौरान हथेलियां ऊपर की तरफ और ठोड़ी जमीन की तरफ हो। अब आपको गहरी सांस लेते हुए पैरों को जमीन से ऊपर की तरफ उठाना है। इस दौरान ध्यान रहे कि पैर उतने ही ऊपर उठाएं, जितना आप अपने घुटनों को बिना मोड़े उठा सकते हैं। इसी समय आपको सांस लेनी और छोड़नी है, बाद में सांस को छोड़ते हुए पैरो को नीचे ले आएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed