फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: रटा हुआ पाठ भूल जाता है बच्चा तो इन योगासनों से याददाश्त होगी तेज, पढ़ाई में लगने लगेगा मन

Sat, 31 Aug 2024 09:51 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 31 Aug 2024 09:51 AM IST
सार

यहां बच्चों के लिए कुछ योगासन बताए जा रहे हैं जो परीक्षा के दौरान उन्हें फ्रेश, फोकस्ड रखेंगे साथ ही याददाश्त भी बढ़ाएंगे।

विज्ञापन
Yoga Tips For Students To Improve memory And Concentration Yoga Asanas
Yoga - फोटो : Istock
Yoga Tips For Students To Improve memory इन दिनों अधिकतर अभिभावक अपने बच्चों की पढ़ाई, उनके परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन और अच्छे परीक्षा परिणाम को लेकर चिंतित है। स्कूलों में परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। वहीं बच्चे भी माता पिता की उम्मीदों पर खरे उतरने और बेहतर अंकों से परीक्षा पास कर नए क्लास में जाने को लेकर पढ़ाई में मन लगा  रहे हैं। लेकिन समस्या ये है कि बच्चा घंटों पढ़ता है लेकिन उसे कुछ याद ही नहीं रहता या रिविजन के समय तो उसे सब याद रहता है लेकिन जब उसे टेस्ट किया जाता है या परीक्षा में लिखते समय वह रटा रटाया भी भूल जाता है। इस तरह की समस्या आपके बच्चे को भी है तो परेशान न हों। पढ़ने वाले बच्चों को नियमित योगाभ्यास करना चाहिए। कई योग याददाश्त बढ़ाने में सहायक हैं, साथ ही एकाग्रता, पढ़ाई में फोकस करने में भी मदद करते हैं। यहां बच्चों के लिए कुछ योगासन बताए जा रहे हैं जो परीक्षा के दौरान उन्हें फ्रेश, फोकस्ड रखेंगे साथ ही याददाश्त भी बढ़ाएंगे।
Yoga Tips For Students To Improve memory And Concentration Yoga Asanas
yoga new - फोटो : istock

पद्मासन

इस आसन को कमल मुद्रासन भी कहा जाता है। इस आसन के अभ्यास से मांसपेशियों का तनाव कम और दिमाग शांत रहता है। एक्टिव रहने के साथ ही दिमाग की सेहत में भी सुधार होता है। इस आसन से बच्चे को एक जगह ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है। पद्मासन के लिए पालती मारकर बैठ जाएं और दोनों हाथों को घुटने पर रखकर आंखें बंद कर लें।

Yoga Tips For Students To Improve memory And Concentration Yoga Asanas
सर्वांगासन - फोटो : amar ujala

सर्वांगासन

एकाग्रता और फोकस में सुधार लाने के लिए नियमित सर्वांगासन का अभ्यास करना चाहिए। यह आसन शरीर के सभी चक्रों और अंगों को संलग्न करता है। दिमाग को शक्ति देने और स्वस्थ रखने के लिए इस योग का नियमित अभ्यास कर सकते हैं।

सर्वांगासन दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन को सुचारू रखता है और याददाश्त बढ़ाने में लाभकारी है। इस आसन को करने के लिए सिर के बल खड़ा होना होता है, धीरे धीरे ही इसकी प्रैक्टिस बच्चों से करानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Tips For Students To Improve memory And Concentration Yoga Asanas
Vajrasana - फोटो : istock

वज्रासन

वज्रासन योग के अभ्यास के लिए घुटने पीछे की ओर मोड़कर बैठ जाएं। दोनों हाथ घुटने पर रखकर आंख बंद करके मन को शांत रखते हुए यह आसन करें। इस आसन से तनाव और गुस्सा कंट्रोल में रहता है। साथ ही मन शांत और एकाग्र रहता है।

विज्ञापन
Yoga Tips For Students To Improve memory And Concentration Yoga Asanas
योगा - फोटो : istock

नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed