मोतिहारी की सिकरहना एसडीएम निशा ग्रेवाल शुक्रवार को लोगों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का रियलिटी चेक करने बनकटवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं। इस दौरान वहां की हालत देख वे खुद हैरत में पड़ गईं। इस दौरान उन्होंने देखा कि अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधा की हालत दुर्भाग्यपूर्ण है। इसे लेकर उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की और अनुपस्थित डॉक्टरों से मोबाइल पर बात की। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. रामनरेश यादव से लेकर डॉ. शमशेर और डॉ. आशुतोष सभी लोग गायब थे।
Bihar News: मोतिहारी में रियलिटी चेक के दौरान अस्पताल में नहीं मिला एक भी डॉक्टर, हकीकत जान हैरान हुईं SDM
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 30 Aug 2024 07:43 PM IST
सार
Bihar News: मोतिहारी में रियलिटी चेक के दौरान अस्पताल में नहीं मिला एक भी डॉक्टर, हकीकत जान हैरान हुईं SDM
Motihari News: SDM Nisha Grewal did not find a single doctor in Bankatwa PHC during reality check
विज्ञापन