फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: आती है बहुत ज्यादा नींद तो करें इन योगासनों का अभ्यास, दिनभर रहेंगे ऊर्जावान

Mon, 02 Dec 2024 12:17 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 02 Dec 2024 12:17 PM IST
सार

यहां कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताया जा रहा है जो नींद और आलस को कम करके ऊर्जा बढ़ाने में सहायक है।

विज्ञापन
Yoga Tips For Energetic body Yoga Asanas Overcome laziness and Prevent Sleepiness
आलस और नींद से राहत पाने के लिए योग - फोटो : istock

Yoga Tips For Energetic body : व्यस्त जीवनशैली में कई लोग आलस और बहुत अधिक नींद आने की समस्या को महसूस कर रहे हैं। ये समस्या अस्थाई है लेकिन लंबे समय तक इसका बना रहना जीवन की गुणवत्ता और कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकता है। नींद और आलस के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे शरीर में पोषण की कमी, असंतुलित दिनचर्या, मानसिक तनाव, या किसी स्वास्थ्य समस्या का संकेत। शारीरिक गतिविधि की कमी भी इस समस्या को बढ़ावा दे सकती है।



हालांकि योग के माध्यम से आलस,  थकान और अधिक नींद आने की समस्या से निजात पाया जा सकता है। योग दिनभर ऊर्जावान रहने में भी आपकी मदद करता है। यहां कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताया जा रहा है जो नींद और आलस को कम करके ऊर्जा बढ़ाने में सहायक है।

Yoga Tips For Energetic body Yoga Asanas Overcome laziness and Prevent Sleepiness
सूर्य नमस्कार - फोटो : Amar Ujala

सूर्य नमस्कार

सूर्य नमस्कार एक ऐसा योगाभ्यास है जो पूरे शरीर को सक्रिय करता है। इसमें 12 आसनों का संयोजन होता है जो मांसपेशियों को मजबूती और लचीलापन प्रदान करते हैं। इसे सुबह के समय करने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है और आलस्य दूर होता है।

Yoga Tips For Energetic body Yoga Asanas Overcome laziness and Prevent Sleepiness
bhujangasana - फोटो : Pexel

भुजंगासन 

भुजंगासन रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता है और रक्त संचार को बढ़ाता है। यह आसन थकावट को कम करता है और शरीर में स्फूर्ति लाता है। इसे करने के लिए पेट के बल लेटकर हाथों के सहारे ऊपर की ओर उठें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Tips For Energetic body Yoga Asanas Overcome laziness and Prevent Sleepiness
ताड़ासन - फोटो : istock

ताड़ासन 

ताड़ासन शरीर को संतुलन और शक्ति प्रदान करता है। इसे करने से शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बेहतर होता है, जिससे दिमाग को ताजगी महसूस होती है। यह आसन आलस और सुस्ती को दूर करने में मददगार है।

विज्ञापन
Yoga Tips For Energetic body Yoga Asanas Overcome laziness and Prevent Sleepiness
Dhanurasana - फोटो : pexel

धनुरासन 

धनुरासन पेट और पीठ की मांसपेशियों को सक्रिय करता है। यह शरीर से तनाव और थकावट को कम करता है। इसे करने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है और दिनभर ताजगी महसूस होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed