फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: संगीत और नृत्य के संगम से बना ये यह योग, तनाव को दूर कर मन को रखता है शांत

Fri, 03 May 2024 09:28 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 03 May 2024 09:28 AM IST
विज्ञापन
Yoga Tips: Euphonic Yoga Benefits for Mental Health Know its Benefits and Poses
Meditaion, yoga - फोटो : istock

Euphonic Yoga Benefits: भागदौड़ और व्यस्त जीवनशैली के कारण तनाव और अवसाद की समस्या हो सकती है। कामकाज और व्यस्तता के चलते दिमाग उलझा रहता है और मन शांति खो देता है। ऐसे में खुद के लिए समय निकालें ताकि मस्तिष्क को शांत रखें। तनाव के कारण शरीर से जुड़ी कई समस्याएं भी हो सकती हैं। ऐसे में नियमित योग के अभ्यास की आदत को जीवनशैली में शामिल कर सकते हैं। योग विशेषज्ञ के मुताबिक, योग उच्च रक्तचाप, तनाव और याददाश्त बढ़ाने के साथ ही हृदय के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। योग के अभ्यास से अवसाद व तनाव को कम किया जा सकता है, साथ ही शारीरिक समस्याओं को कम किया जा सकता है। कई तरह के आसन और मुद्राएं हैं जो अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याओं से राहत दिलाने के लिए असरदार हैं। मानसिक तौर पर स्वस्थ रहने और पूरे शरीर की समस्याओं को दूर रखने के लिए एक नए योग का अभ्यास सीख सकते हैं। इस योग को यूफोनिक योग कहते हैं। आइए जानते हैं यूफोनिक योग के फायदे और इसके अभ्यास का सही तरीका।

Yoga Tips: Euphonic Yoga Benefits for Mental Health Know its Benefits and Poses
यूफोनिक योग - फोटो : istock

यूफोनिक योग क्या है

शरीर में सात चक्र होते हैं। सातों चक्र सात स्वरों से जुड़े होते हैं, जैसे- सा, रे, गा, मा, पा, धा, नि। सात चक्रों से जुड़े सातों स्वर एक साथ मिलकर यूफोनिक योग बनाते हैं। यह योग शास्त्रीय संगीत, शास्त्रीय नृत्य और योग का संगम है। नृत्य और संगीत महज मनोरंजन का जरिया नहीं, बल्कि अनेक बीमारियों के इलाज में भी कारगर साबित हो सकता है।

Yoga Tips: Euphonic Yoga Benefits for Mental Health Know its Benefits and Poses
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

यूफोनिक योग के अभ्यास के फायदे

  • नृत्य और संगीत शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन को उत्पन्न करके हमें खुशी महसूस कराते हैं। इससे तनाव कम होता है।
  • यूफोनिक योग विशेष तौर पर तनाव को कम करने के लिए ही तैयार किया गया है। इस योग का प्रभाव लगभग चार गुना बढ़ जाता है।
  • यूफोनिक योग के दौरान नृत्य किया जाता है, जो मांसपेशियों में लचीलापन लाने में सहायक है, साथ ही ताकत भी बढ़ाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Tips: Euphonic Yoga Benefits for Mental Health Know its Benefits and Poses
Yoga - फोटो : istock
  • इस योग से शरीर को अधिक ऊर्जा मिलती है और कई शारीरिक समस्याएं दूर होती हैं।
  • यूफोनिक योग मोटापे को कम करने में भी असरदार है।
  • उच्च रक्तचाप, तनाव और याददाश्त बढ़ाने के साथ ही हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन
Yoga Tips: Euphonic Yoga Benefits for Mental Health Know its Benefits and Poses
Hamsasana - फोटो : istock

नोट: यह लेख योग गुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed