महिलाओं के साथ-साथ पुरुष भी बालों को लेकर बहुत सतर्क रहते हैं। सबसे ज्यादा जो समस्या लोगों को परेशान करती है वो है तेजी से बाल गिरना। कई लोग बाल गिरने के कारण इतने परेशान हो जाते हैं कि तनाव में आ जाते हैं। इस समस्या से निपटने के लिए योगासन से बेहतर कुछ नहीं। दिन में थोड़ा समय निकालें इन आसनों के लिए, फायदा जरूर नजर आएगा।
खूब सारे बाल झड़ रहे हैं तो ये आसन हैं बहुत काम के
अधोमुख शवासन करने से बाल तो झड़ना बंद होते हैं साथ ही सर्दी-जुकाम भी ठीक होता है। ये आसन तनाव को भी दूर करता है।
खूब सारे बाल झड़ रहे हैं तो ये आसन हैं बहुत काम के
उत्तासन सिर में रक्त संचार को सुचारू रुप से चलाता है जिससे बाल झड़ना बंद हो जाते हैं। इसके अलावा कमजोरी और थकावट को भी दूर करता है। साथ ही महिलाओं में मेनोपॉज का लिए बेहतर है।
खूब सारे बाल झड़ रहे हैं तो ये आसन हैं बहुत काम के
वज्रासन में सिर में रक्त संचार अच्छा होता है जिससे बाल झड़ना बंद हो जाते हैं। ये ऐसा आसन है जो खाना खाने के तुंरत बाद भी किया जा सकता है। इस आसन से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है। ये आसन पाचन को भी दुरुस्त करता है।
खूब सारे बाल झड़ रहे हैं तो ये आसन हैं बहुत काम के
कपालभांति करने से भी बाल झड़ना बंद होते हैं।