फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: गिरने पर लगी पीठ और कमर की चोट होती है दर्द, तो करें ये योगासन

Thu, 17 Oct 2024 09:31 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 17 Oct 2024 09:31 AM IST
सार

चोट के कारण या अन्य कारणों से पीठ व कमर में आए दर्द को कम करने के लिए कुछ योगासन असरदार हैं। हालांकि चोट में योग करने से पहले चिकित्सीय परामर्श जरूर लें।

विज्ञापन
Yoga Poses To Ease Your Back Pain Due To Injury in hindi
Back Pain - फोटो : pexel

Yoga Poses To Ease Your Back Pain: जल्दबाजी, हड़बड़ाहट या फिसलने आदि किसी भी कारण से कोई भी व्यक्ति गिर जाता है। आमतौर पर फिसलकर गिरने वाले लोग पीठ व कमर के बल गिरते हैं, जिससे उनके शरीर के पिछले या निचले हिस्से पर गहरी चोट आ जाती है। कई बार चोट गंभीर न होते हुए भी बहुत दर्द करती है, जैसे गिरने के कारण पीठ, कमर या कूल्हे पर चोट के लाल व नीले निशान बनना।



इसका कारण है कि चोट लगने पर रक्त वाहिकाओं को क्षति पहुंचती है। छोटी रक्त वाहिकाएं फट सकती हैं, जिससे रक्त बाहर निकलकर त्वचा के नीचे जमा हो जाता है। शुरुआत में ये लाल रक्त होता है लेकिन समय के साथ ऑक्सीजन की कमी के कारण त्वचा के नीचे जमा रक्त का रंग बदलने से नीला या बैंगनी रंग हो जाता है।

चोट के बाद सूजन और इन्फ्लेमेशन भी होती है, जिससे प्रभावित क्षेत्र में लालिमा और दर्द हो सकता है। ऐसी स्थिति में उठने-बैठने में भी समस्या हो सकती है। चोट के कारण या अन्य कारणों से पीठ व कमर में आए दर्द को कम करने के लिए कुछ योगासन असरदार हैं। हालांकि चोट में योग करने से पहले चिकित्सीय परामर्श जरूर लें।

Yoga Poses To Ease Your Back Pain Due To Injury in hindi
भुजंगासन - फोटो : Amar Ujala

भुजंगासन (Cobra Pose):

इस आसन में पेट के बल लेटकर हथेलियों को कंधे के नीचे रखें। सांस छोड़ते हुए छाती को ऊपर की ओर खींचें। हाथों की सीध पर शरीर को ऊपर उठाएं। इस स्थिति में कुछ देर रहते हुए सांस लें। भुजंगासन के अभ्यास से रीढ़ की हड्डी की मजबूत होती है। अस्थमा के लक्षणों में कमी आती है। तनाव व थकान दूर होता है। छाती, फेफड़ों और पेट की मांसपेशियों को फैलाता है।

Yoga Poses To Ease Your Back Pain Due To Injury in hindi
बालासन - फोटो : istock

बालासन

इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर घुटनों के बल बैठकर शरीर का भार एड़ियों पर डालें।अब गहरी सांस भरते हुए आगे झुकें और सीना जांघों से छूएं। फिर माथे से फर्श को छूने की कोशिश करें। कुछ सेकेंड इस स्थिति में रहने के बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं। इस प्रक्रिया को 3-5 बार दोहराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Poses To Ease Your Back Pain Due To Injury in hindi
सेतुबंधासन - फोटो : Istock

सेतुबंधासन

इस आसन को करने के लिए जमीन पर पीठ के बल लेटकर घुटनों को मोड़ें और तलवों को जमीन पर रखें। दोनों हाथों से पैरों की एड़ियों को पकड़े। सांस लेते हुए धीरे-धीरे अपनी बॉडी को ऊपर उठाएं। मुद्रा में 1-2 मिनट तक रहें। सांस छोड़ते हुए प्रारंभिक मुद्रा में आ जाएं।

विज्ञापन
Yoga Poses To Ease Your Back Pain Due To Injury in hindi
ताड़ासन - फोटो : Amar ujala

ताड़ासन

ताड़ासन के अभ्यास पीठ दर्द से राहत दिलाता है। इस आसन को करने के लिए दोनों पैरों के बीच दूरी बनाकर एड़ियों और पंजों पर खड़े हो जाएं। फिर हाथों को कमर की सीध से ऊपर ले जाएं और हथेलियों व उंगलियों को मिला लें। गर्दन सीधी रखें, साथ ही एड़ियों को ऊपर उठाते हुए शरीर का भार पंजो पर डालें। इस अवस्था में संतुलन बनाते हुए कुछ देर रहें, फिर पुरानी अवस्था में आ जाएं।

--------


नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योग गुरु से संपर्क कर सकते हैं।
 
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed