फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: क्या योगासन वजन कम करने में हो सकते हैं मददगार? जानिए अध्ययनों से क्या पता चला

Mon, 22 Aug 2022 01:44 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 22 Aug 2022 01:44 PM IST
विज्ञापन
yoga for weight loss, which yoga is best for fat loss in hindi
मोटापा कम करने वाले योगासन - फोटो : iStock

योगासनों को विशेषज्ञ संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी मानते हैं, मानसिक और शारीरिक दोनों तरह की सेहत में योग का अभ्यास करना आपको लाभ प्रदान कर सकता है। अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि क्या योग का अभ्यास करके वजन को भी कम किया जा सकता है? बढ़ता हुआ वजन मौजूदा समय की सबसे गंभीर समस्याओं में से एक है। जिन लोगों को अधिक वजन की समस्या होती है उनमें कई प्रकार की गंभीर बीमारियों जैसे टाइप-2 डायबिटीज, हृदय रोग और अन्य समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है। यही कारण है कि सभी लोगों को अपने वजन को नियंत्रित करने की सलाह दी जाती है।



क्या योगासन शरीर के वजन को कंट्रोल करने में सहायक हो सकते हैं? इससे संबंधित कई अध्ययनों से पता चलता है कि कुछ प्रकार के योगाभ्यास को करने से शरीर के वजन को कंट्रोल रखने और जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद मिल सकती है। सभी लोगों को नियमित रूप से इन आसनों के अभ्यास की आदत बनानी चाहिए जिससे वजन को कंट्रोल रखकर बीमारियों के खतरे से बचाव किया जा सके। आइए ऐसे ही कुछ योगाभ्यासों के बारे में जानते हैं।

yoga for weight loss, which yoga is best for fat loss in hindi
सर्वांगासन योग से होने वाले लाभ - फोटो : Pixabay

सर्वांगासन योग से पा सकते हैं लाभ

सर्वांगासन योग जिसे शोल्डर स्टैंड पोज के रूप में भी जाना जाता है, इसे शरीर के लिए कई प्रकार से लाभकारी योगाभ्यासों में से एक माना जाता है। इस आसन के दैनिक अभ्यास से आपको मेटाबॉलिज्म, श्वसन प्रणाली, रक्त परिसंचरण और थायराइड की समस्याओं में सुधार करने में मदद मिलती है। जिन लोगों का वजन अधिक होता है अगर वह नियमित रूप से इस योग के अभ्यास की आदत बना लें तो इससे विशेष लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

yoga for weight loss, which yoga is best for fat loss in hindi
वीरभद्रासन योग से वजन कम करने में लाभ - फोटो : istock

वीरभद्रासन पोज का अभ्यास

वीरभद्रासन योग, शरीर के लिए कठिन आसनों में से एक है लेकिन इसके नियमित अभ्यास को कई प्रकार से लाभकारी पाया गया है। यह योग मुद्रा आपके पीठ, पैरों और बाहों को टोन करने के साथ-साथ शारीरिक संतुलन को बेहतर बनाने में आपके लिए सहायक है। यह आपके पेट को टोन करने में भी मदद करता है। वीरभद्रासन पोज के अभ्यास के दौरान शरीर के ज्यादातर अंगों के संयोजन की आवश्यकता होती है, इसे जांघों और पेट की चर्बी को कम करने में भी सहायक अभ्यास माना जाता रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
yoga for weight loss, which yoga is best for fat loss in hindi
हलासन योग से कम होता है वजन - फोटो : istock

हलासन योग का करें अभ्यास

हलासन या प्लो पोज का अभ्यास शरीर को उल्टा करके किया जाता है जो वजन घटाने में आपके लिए मददगार हो सकता है। इस आसन को करते समय आपके पेट पर दबाव पड़ता है जो फैट को कम करने के साथ मेटाबॉलिज्म विकारों को दूर करने में आपके लिए सहायक हो सकता है। यह आसन पाचन अंगों की मालिश करता है जिससे पाचन में सुधार होता है और भूख को नियंत्रित किया जा सकता है। हलासन के नियमित अभ्यास की आदत को शरीर में रक्त का संचरण बेहतर बनाए रखने के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। 


------------------------
नोट:
यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed