फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: क्या 60 साल की आयु के बाद भी किया जा सकता है योगाभ्यास? जानिए कौन से आसन हैं फायदेमंद

Thu, 19 May 2022 11:18 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ टिप्स, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ टिप्स, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 19 May 2022 11:18 AM IST
विज्ञापन
yoga for old people and its benefits, yoga exercises for over 60s
वृद्धावस्था में योग के लाभ - फोटो : istock

शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए नियमित रूप से योगासन-व्यायाम करना बहुत आवश्यक माना जाता है। योग, शारीरिक और मानसिक फिटनेस को बनाए रखने के साथ हड्डियों के स्वस्थ रखने और उम्र के साथ होने वाली कई तरह की समस्याओं के जोखिम को कम करने में काफी कारगर हो सकते हैं। शोध बताते हैं कि दिनचर्या में रोजाना 30 मिनट के योग-व्यायाम को शामिल करके आप शरीर को आसानी से सक्रिय बनाए रख सकते हैं, जिससे हड्डियों और मांसपेशियों की कई तरह की समस्याओं का जोखिम स्वाभाविक रूप से कम हो जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या  60 साल की आयु के बाद भी योग किया जा सकता है?



योग विशेषज्ञ कहते हैं, बढ़ती उम्र के साथ शारीरिक सक्रियता पर ध्यान देना और भी आवश्यक हो जाता है, इसके लिए योग-व्यायाम के अभ्यास की आदत विशेष लाभप्रद हो सकती है। 60 साल की आयु वाले लोगों को भी अपने सेहत और क्षमता के अनुसार विशेषज्ञों की सलाह और निगरानी में नियमित योगाभ्यास की आदत बनानी चाहिए।

यह आदत आपको कई प्रकार की शारीरिक समस्याओं जैसे गठिया, अंगों में दर्द आदि से बचाने के साथ याददाश्त और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में भी सहायक है। आइए जानते हैं कि किन योगासनों के अभ्यास की आदत आपके लिए लाभकारी हो सकती है?

yoga for old people and its benefits, yoga exercises for over 60s
चेयर पोज योग के लाभ - फोटो : Pixabay

रोजाना करें चेयर पोज योगासन

उम्र बढ़ने के साथ होने वाली जटिलताओं को कम करने और शरीर को फिट बनाए रखने के लिए सभी लोगों नियमित रूप से चेयर पोज योग का अभ्यास करना चाहिए। 60 साल की आयु वाले लोग दीवार का सहारा लेकर भी इस योग का अभ्यास करके लाभ पा सकते हैं।

यह योगासन शरीर के लचीलेपन में सुधार करने के साथ अंगों में होने वाले दर्द के प्रबंधन और बेहतर रक्त परिसंचरण बनाए रखने में मदद कर सकती है। यह योग शरीर के संतुलन में सुधार करने के साथ पैरों और घुटनों की समस्याओं को कम करने में भी सहायक है। 

yoga for old people and its benefits, yoga exercises for over 60s
वृक्षासन योग के स्वास्थ्य लाभ - फोटो : Pixabay

ट्री पोज योग का अभ्यास

60 साल की आयु वाले लोगों में अक्सर शारीरिक संतुलन में कमी की समस्या देखने को मिलती है। ट्री पोज योग की आदत बनाकर आपको इसमें लाभ मिल सकता है। ट्री पोज़ आपके पोश्चर और शरीर के एलाइन्मेंट में सुधार करने में सहायक है। उच्च रक्तचाप, ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं के जोखिम को कम करने में इस योगाभ्यास की आदत आपके लिए विशेष लाभदायक हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
yoga for old people and its benefits, yoga exercises for over 60s
प्राणायाम के स्वास्थ्य लाभ - फोटो : Istock

प्राणायाम के लाभ

वरिष्ठजनों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में प्राणायाम के अभ्यास की आदत विशेष लाभकारी हो सकती है। उम्र बढ़ने के साथ अल्जाइमर जैसी याददाश्त से संबंधित समस्याओं का खतरा अधिक होता है, नियमित प्राणायाम का अभ्यास करके इससे बचा जा सकता है। प्राणायाम की आदत बनाकर आप मन को शांत रखने, प्रसन्न रहने और चिंता विकारों को दूर रखने में सफल हो सकते हैं। 



-------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed