फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: मांसपेशियों की मजबूती के लिए कौन से आसन हैं फायदेमंद? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

Thu, 14 Jul 2022 12:06 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 14 Jul 2022 12:06 PM IST
विज्ञापन
yoga for muscle pain relief and strength, best yoga tips in hindi
मांसपेशियों के दर्द के लिए योग - फोटो : iStock

सेंडेंटरी लाइफस्टाइल के कारण कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ता जा रहा है, यह मांसपेशियों और हड्डियों की समस्या का भी कारण बन रही है। यही कारण है अब कम उम्र के लोग भी इससे संबधित कई तरह की समस्याओं के शिकार होते जा रहे हैं। इस तरह की दिक्कतों से बचे रहने लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को नियमित तौर पर योग-व्यायाम करने की सलाह देते हैं।



दिनचर्या में योगाभ्यासों को शामिल करके संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है। योग शरीर और मन दोनों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माने जाते हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, यदि आप नियमित रूप से योगाभ्यास करते रहते हैं तो इससे मांसपेशियों की समस्या का दूर करने में मदद मिल सकती है। कोर से लेकर हैमस्ट्रिंग और कूल्हे की मांसपेशियों पर होने वाले अतिरिक्त तनाव को कम करने के लिए रोजाना योग का अभ्यास करना फायदेमंद माना जाता है। योग विशेषज्ञ इसके लिए कुछ विशेष योगासनों की सलाह देते हैं। आइए इस बारे में जानते हैं।

yoga for muscle pain relief and strength, best yoga tips in hindi
नौकासन के फायदे - फोटो : istock

मांसपेशियों के लिए नौकासन योग

मांसपेशियों को फिट बनाए रखने के लिए नौकासन योग के अभ्यास को स्वास्थ्य विशेषज्ञ काफी कारगर मानते हैं। नौकासन या बोट पोज छाती को खोलता है और हिप फ्लेक्सर्स तथा एडिक्टर मसल्स (मांसपेशियां जो कूल्हे के विस्तार में मदद करती हैं) को मजबूत करते हुए आपके कोर में मांसपेशियों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। हैमस्ट्रिंग की जकड़न को कम करने के साथ शरीर के लचीलेपन में सुधार करने के लिए भी इस योग के अभ्यास को कारगर माना जाता है।

yoga for muscle pain relief and strength, best yoga tips in hindi
नौकासन करने के लाभ - फोटो : twitter

नौकासन योग के अन्य फायदों के बारे में जानिए 

नौकासन योग का नियमित अभ्यास संपूर्ण शरीर के लिए काफी लाभकारी हो सकता है। इसके रोजाना अभ्यास की आदत बनाइए।

  • नौकासन योग पेट की मांसपेशियों को टोन और मजबूत करता है।
  • संतुलन और पाचन में सुधार करने के लिए इस योगासन के लाभ हैं।
  • आपके हैमस्ट्रिंग को स्ट्रेच करने के लिए इस योग का अभ्यास फायदेमंद है।
  • रीढ़ और कूल्हे के फ्लेक्सर्स की बढ़ती समस्याओं के जोखिम को कम करने में इसके लाभ हो सकते हैं।  
  • किडनी, थायरॉयड और प्रोस्टेट ग्रंथियों को उत्तेजित करता है।
  • शारीरिक और मानसिक तनाव से राहत दिलाने में सहायक योगासन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
yoga for muscle pain relief and strength, best yoga tips in hindi
मांसपेशियों को मजबूत करने का तरीका - फोटो : iStock

विशेषज्ञों की सलाह?

योग विशेषज्ञ कहते हैं, नियमित रूप से योगासन करना उन मांसपेशियों को मजबूत करने का सबसे कारगर तरीका है जिनपर आपके दिनभर के काम के कारण अतिरिक्त तनाव बना रहता है। योग में इन अंगों की स्ट्रेचिंग से मांसपेशियों के जकड़न को कम करने में मदद मिलती है। नियमित रूप से योगाभ्यास को दिनचर्या में शामिल करके आप कई प्रकार के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।



------------------------
नोट:
यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed