फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: बारिश के मौसम में नहीं झड़ेंगे बाल, आज से शुरू कर दें ये योगासन

Thu, 04 Jul 2024 09:40 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 04 Jul 2024 09:40 AM IST
सार

बालों के झड़ने की समस्या से निजात पाने और मजबूती व अच्छी ग्रोथ के लिए बालों की सही देखभाल के साथ ही योगासनों के अभ्यास को जीवनशैली में शामिल करें। कई योग हेयर फॉल को रोकने में असरदार हैं।

विज्ञापन
Yoga For Monsoon Hair Fall Control Yoga Poses in hindi
Yoga For Hairfall - फोटो : iStock

Yoga For Monsoon Hair Fall : मानसून में बाल झड़ने की शिकायत बढ़ जाती है। बारिश के मौसम में अधिकतर लोगों के ज्यादा हेयर फॉल होना शुरू हो जाते हैं। इसका कारण होता है हवा में नमी का बढ़ना, जिससे स्कैल्प पर पसीना और तेल बढ़ जाता है। इससे बालों की जड़ें कमजोर हो सकती हैं और बाल झड़ने लगते हैं।



इसके अलावा मानसून में अक्सर बाल गीले रहते हैं और सही देखभाल करना मुश्किल हो जाता है, जिससे गीले बालों को बार-बार ब्रश करने या खींचने से वह टूट सकते हैं। पोषण की कमी, तनाव, फंगल इंफेक्शन के कारण भी बाल झड़ने लगते हैं। बालों के झड़ने की समस्या से निजात पाने और मजबूती व अच्छी ग्रोथ के लिए बालों की सही देखभाल के साथ ही योगासनों के अभ्यास को जीवनशैली में शामिल करें। कई योग हेयर फॉल को रोकने में असरदार हैं।

Yoga For Monsoon Hair Fall Control Yoga Poses in hindi
उत्तानासन - फोटो : istock

उत्तानासन (Forward Bend):

इस आसन में, आपको अपने पैरों को सीधा रखकर आगे की ओर झुकना होता है। यह आसन सिर्फ बालों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद नहीं करता है, बल्कि पीठ और पेट के मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है।

Yoga For Monsoon Hair Fall Control Yoga Poses in hindi
Vajrasana - फोटो : pexel

वज्रासन

इस सरल योग से बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। पेट संबंधित परेशानियों को कम करता है, जो पतले और झड़ते बालों का मुख्य कारण है। इस आसन को करने के लिए घुटनों को जमीन पर टिकाकर बैठ जाएं। पल्म्स को ऊपरी जांघों पर रखें। ध्यान की मुद्रा में 5-10 मिनट बैठें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga For Monsoon Hair Fall Control Yoga Poses in hindi
बालासन - फोटो : istock

बालासन

यह आसन तनाव को कम करने और मस्तिष्क को शांत करने में मदद करता है, जिससे बालों के झड़ने को भी कम किया जा सकता है। इस आसन को करने के लिए घुटनों को मोड़कर वज्रासन की मुद्रा में बैठा जाता है और हाथों को ऊपर की ओर ले जाते हुए गहरी सांस लेनी होती है।

विज्ञापन
Yoga For Monsoon Hair Fall Control Yoga Poses in hindi
Hair Care Tips - फोटो : iStock

नोट: ये योग विभिन्न स्रोतों से लिया गया और कई योगा एक्सपर्ट उपरोक्त योगासनों के फायदे बताते रहे हैं। आप इन योगासनों का अभ्यास योग एक्सपर्ट की देखरेख में करें। यदि किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या है तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही योग क्रिया करें।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed