फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: दूर होंगी किडनी-लिवर से संबंधित कई तरह की दिक्कतें, इन योगासनों को बनाइए दिनचर्या का हिस्सा

Thu, 16 Jun 2022 12:00 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 16 Jun 2022 12:00 PM IST
विज्ञापन
yoga for liver and kidney in hindi, How to keep body organ healthy
पेट के अंगों को कैसे स्वस्थ रखें? - फोटो : Pixabay

शरीर के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सभी अंगों का सुचारू रूप से कार्यरत रहना आवश्यक माना जाता है। हालांकि पिछले कुछ वर्षों में जीवनशैली और आहार से संबंधित गड़बड़ी के कारण कई अंगों से संबंधित समस्याएं काफी बढ़ती हुई देखी जा रही हैं। विशेषकर पिछले कुछ वर्षों में लिवर और किडनी से संबंधित रोगियों के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं। ये दोनों अंग शरीर में कई प्रकार के हार्मोन्स के नियमन, रक्त की शुद्धता और शरीर से विषाक्तता को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, ऐसे में इन अंगों में होने वाली समस्याओं का शरीर पर कई प्रकार से दुष्प्रभाव हो सकता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को आहार और दिनचर्या पर विशेष ध्यान देते रहना चाहिए। इससे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के साथ लिवर औऱ किडनी से संबंधित दिक्कतों को कम करने में भी मदद मिलती है। योगासन लिवर के कार्यों को आसान बनाने के साथ फैटी लिवर जैसी समस्याओं के जोखिम तक कम कम करने में मदद कर सकते हैं।

आइए ऐसे ही कुछ योगासनों के बारे में जानते हैं जो लिवर-किडनी को स्वस्थ बनाए रखने में आपकी मदद कर सकते हैं?

yoga for liver and kidney in hindi, How to keep body organ healthy
कपालभाति प्राणायाम से होने वाले लाभ - फोटो : Pixabay

कपालभाति प्राणायाम से लिवर को फायदा

कपालभाति प्राणायाम, सांस लेने का अनूठा अभ्यास है जो लीवर सिरोसिस, पीलिया, हेपेटाइटिस और अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। योग विशेषज्ञ बताते हैं कि कपालभाति प्राणायाम लिवर के कार्यों को उत्तेजित करने में मदद करने के साथ लीवर की विभिन्न समस्याओं को प्रभावी ढंग ठीक करने में सहायक है। किडनी की समस्या वाले लोगों को भी इससे लाभ मिलता है। 

yoga for liver and kidney in hindi, How to keep body organ healthy
नौकासन के फायदे - फोटो : istock

नौकासन योग  से होने वाले लाभ

नौकासन योग का नियमित अभ्यास गुर्दे की बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए काफी लाभकारी हो सकता है। किडनी के कार्यों को आसान बनाने और इससे संबंधित तमाम तरह के रोगों के जोखिम को कम करने के लिए नौकासन योग का नियमित अभ्यास करना लाभप्रद हो सकता है।

योगासनों की आदत किडनी रोग के शिकार लोगों की जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने के साथ किडनी को स्वस्थ रखने में आपके लिए काफी मददगार हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
yoga for liver and kidney in hindi, How to keep body organ healthy
फिश पोज योग के होने वाले फायदे - फोटो : istock

मत्स्यासन योग से मिलेगा लाभ

मत्स्यासन  योग के अभ्यास की आदत बनाकर भी आप किडनी की समस्याओं को कम कर सकते हैं। यह थायरॉयड ग्रंथि को सक्रिय करने के साथ विशुद्धि चक्र को उत्तेजित करने और हार्मोन्स को संतुलित करने वाला अभ्यास है। फैटी लिवर की समस्याओं से परेशान लोगों के लिए भी मत्स्यासन  योग के नियमित अभ्यास को काफी लाभप्रद माना जाता है। योगासनों को दिनचर्या में शामिल करके आप कई तरह से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 


------------------------
नोट:
यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed