फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योग: पैरों में दर्द की समस्या से मिलेगा छुटकारा, इन योगासनों का करें अभ्यास

Mon, 25 Oct 2021 12:22 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Mon, 25 Oct 2021 12:22 PM IST
विज्ञापन
yoga for leg pain relief, these yoga poses may be beneficial
पैर का दर्द कैसे दूर करें - फोटो : getty images

काम के चक्कर में लगातार इधर-उधर भागते रहने और व्यस्त शेड्यूल के कारण पैरों पर भारी दबाव पड़ सकता है, जो पैरों में दर्द का कारण बनती है। इसके अलावा स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जीवनशैली में गड़बड़ी और एक ही स्थान पर लगातार घंटों बैठे रहने की आदत भी पैरों के दर्द की समस्या पैदा कर सकती है। पैरों को आराम देने और उनकी मालिश करने को दर्द का त्वरित समाधान माना जाता है, हालांकि यदि लंबे समय से लगातर आपके पैरों में दर्द बना रहता है तो इसके लिए स्थाई समाधान ढूंढना आवश्यक हो जाता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक नियमित योग का अभ्यास इसका बेहतर विकल्प हो सकता है। कई ऐसे योग आसन हैं जो पैरों की मांसपेशियों को मजबूती देने और उन्हें हल्का महसूस कराने के साथ दर्द से छुटकारा देने में सहायक हो सकते हैं। आइए ऐसे ही कुछ योगासनों के बारे में जानते हैं। 

yoga for leg pain relief, these yoga poses may be beneficial
ब्रिज पोज योगासान - फोटो : Pixabay

सेतुबंधासन
सेतुबंधासन या ब्रिज पोज योग को पैरों में दर्द से छुटकारा दिलाने के साथ कमर दर्द को ठीक करने में लाभदायक माना जाता है। पैरों की मांसपेशियों में रक्त के संचार को बढ़ाने के साथ यह योगासन दर्द के अन्य कारकों को कम करने में सहायक हैं। इस योगासन को करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं। अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई से थोड़ा अलग करते हुए घुटनों को मोड़ लें। हथेलियों को खोलते हुए हाथ को बिल्कुल सीधा जमीन पर सटा कर रखें। अब सांस लेते हुए कमर के हिस्से को ऊपर की ओर उठाएं, कंधे और सिर को सपाट जमीन पर ही रखें। सांस छोड़ते हुए दोबारा से पूर्ववत स्थिति में आ जाएं। 

yoga for leg pain relief, these yoga poses may be beneficial
विपरीतकरणी योगासन के लाभ - फोटो : Istock

विपरीतकरणी योग
पैरों के दर्द से राहत दिलाने में विपरीतकरणी योग को फायदेमंद माना जाता है, जिन लोगों को अक्सर पैरों की मांसपेशियों में दर्द या जकड़न बनी रहती है उन्हें इस योग का नियमित अभ्यास करना चाहिए। इसके लिए सबसे पहले जमीन पर लेट जाएं और 90 डिग्री के कोण पर दीवार के सहारे पैरों को सेट करें। कुछ मिनटों तक इसी अवस्था में बने रहें फिर पूर्ववत स्थिति में आ जाएं। यदि आपको मासिक धर्म हैं या आप गर्भवती हैं तो आपको इस मुद्रा का अभ्यास नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
yoga for leg pain relief, these yoga poses may be beneficial
उत्तानासन योग के फायदे - फोटो : iStock

उत्तानासन
पैरों के दर्द और जकड़न की समस्या को दूर करने के लिए उत्तानासन योग का अभ्यास फायदेमंद हो सकता है। इस योग को करने के लिए पैरों को कूल्हे की चौड़ाई से अलग रखते हुए घुटनों को सीधा रखें और आगे की ओर झुकते हुए पैरों के पिछले हिस्से को छूने का प्रयास करें। कमर और रीढ़ के लिए भी इस योगासन को लाभदायक माना जाता है। 

विज्ञापन
yoga for leg pain relief, these yoga poses may be beneficial
बालासन योग के फायदे - फोटो : istock
चाइल्ड पोज
पैरों के दर्द की समस्या से छुटकारा पाने के लिए चाइल्ड पोज या बालासन का नियमित अभ्यास आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इस योग को करने के लिए मैट पर वज्रासन में बैठ जाएं। अब श्वास अंदर लेते हुए दोनों हाथों को सीधा सिर के उपर उठा लें। श्वास बाहर छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें और हथेलियों और सिर को ज़मीन पर टिकाएं। लंबी श्वास अंदर लें और बाहर छोड़ें। दोनों हाथों की उंगलियों को आपस में जोड़ते हुए सिर को दोनों हथेलियों के बीच में धीरे से रखें। 


--------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed