फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योग: इम्युनिटी को बढ़ावा देने के लिए कीजिए इन योगासनों का अभ्यास, कोरोना से रहेंगे सुरक्षित

Mon, 20 Dec 2021 11:41 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Mon, 20 Dec 2021 11:41 AM IST
विज्ञापन
yoga for immunity boost, how to make your immunity strong to fight covid-19
इम्युनिटी को मजबूत कैसे बनाएं? - फोटो : iStock

कोरोना के इस दौर में इम्युनिटी का मजबूत होना कितना आवश्यक है, इससे अब सभी लोग भली-भांति वाकिफ हो चुके हैं। इम्युनिटी मजबूत होने से शरीर को संक्रमण से मुकाबले की शक्ति मिलती है। प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए लोग कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं, हालांकि सिर्फ खान-पान से ही इम्युनिटी को मजबूत नहीं किया जा सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक इसके लिए नियमित रूप से योग और व्यायाम को भी दिनचर्या का हिस्सा बनाना आवश्यक होता है। योग न सिर्फ मानसिक, बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने में सहायता करते हैं।



योग विशेषज्ञों के मुताबिक दैनिक जीवन में योगासनों को शामिल करके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूत बनाया जा सकता है। कोरोना के नए नए वैरिएंट्स के इस दौर में प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाए रखना सभी के लिए आवश्यक है। आइए आगे की स्लाइडों में इम्युनिटी को मजबूती देने वाले ऐसे ही कुछ योगासनों के बारे में जानते हैं। 

yoga for immunity boost, how to make your immunity strong to fight covid-19
बालासन योग करने के फायदे - फोटो : Pixabay

बालासन योग का अभ्यास
योग विशेषज्ञों के मुताबिक बालासन यानि कि चाइल्ड पोज योग का अभ्यास करना शरीर के लिए कई तरह से लाभदायक हो सकता है। पीठ के निचले हिस्से के दर्द, तनाव और थकान को कम करने के साथ मूड को बेहतर बनाने और दिमाग को शांत रखने में भी इस योगासन के अभ्यास को फायदेमंद माना जाता है। योग विशेषज्ञ बताते हैं, यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी काफी मददगार योगासनों में से एक हो सकता है।

yoga for immunity boost, how to make your immunity strong to fight covid-19
वीरभद्रासन योग के लाभ - फोटो : pixabay

वीरभद्रासन योग
वीरभद्रासन योग के लिए, आपको ध्यान केंद्रित करने और अधिक शक्ति का उपयोग करने की आवश्यकता होती है। यह शरीर को लचीला और प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने में सहायक माना जाता है। यह आसन आपकी छाती को खोलता है आपको बेहतर सांस लेने में मदद करता है। वीरभद्रासन योग का अभ्यास करना मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभदायक माना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
yoga for immunity boost, how to make your immunity strong to fight covid-19
प्राणायाम के फायदे - फोटो : iStock

प्राणायाम
शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में विभिन्न प्रकार के प्राणायाम का अभ्यास करना फायदेमंद माना जाता है। प्राणायाम आपमें आंतरिक ऊर्जा और रक्त के संचार को व्यवस्थित करने में काफी सहायक योगाभ्यास माने जाते हैं। कपालभाति और अनुलोम विलोम जैसे प्राणायाम का नियमित रूप से अभ्यास करना संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में सहायक माना जाता है।


------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed