फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: हृदय संबंधी समस्याओं के बचाव के लिए नियमित करें इन योगासनों का अभ्यास

Tue, 26 Sep 2023 12:06 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 26 Sep 2023 12:06 PM IST
विज्ञापन
World Heart Day 2023: Yoga for Heart Disease Prevention Know Daily Exercise for Healthy Heart
हृदय रोग से बचाव के लिए योग - फोटो : istock

Yoga Tips: हृदय संबंधी समस्याएं कोविड 19 के बाद से तेजी से बढ़ती देखी गई हैं। पिछले कुछ सालों में हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट जैसी समस्याओं से लोगों में जान का जोखिम बढ़ा है। हृदय रोग किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है। यह एक गंभीर समस्याकारक और जानलेवा रोग है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, लोगों में लाइफस्टाइल और आहार की गड़बड़ी के कारण हृदय रोग का जोखिम और भी बढ़ जाता है।



इसका असर पांच साल से भी कम आयु के बच्चों में देखने को मिल सकता है, उनमें भी कार्डियक अरेस्ट का जोखिम देखा गया। योग विशेषज्ञ बताते हैं कि नियमित योग के अभ्यास से हृदय रोग समेत कई तरह की जानलेवा स्वास्थ्य समस्याओं के खतरे को किया जा सकता है।

योग के अभ्यास से उच्च रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल और रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित किया जा सकता है, जिससे हृदय गति कम करने में मदद मिलती है। हार्ट अटैक के खतरे को भी कम किया जा सकता है। अपनी दिनचर्या में योगासनों को शामिल कर हृदय संबंधी समस्याओं से बचाव किया जा सकता है। यह रहे हृदय संबंधी समस्याओं और हार्ट अटैक के जोखिम को कम करने वाले योगासन।

World Heart Day 2023: Yoga for Heart Disease Prevention Know Daily Exercise for Healthy Heart
pranayama - फोटो : istock

प्राणायाम

प्राणायाम का अभ्यास मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। हृदय रोग का मुख्य कारक उच्च रक्तचाप होता है, जिसे कम करने के लिए भी यह योगासन किया जा सकता है। प्राणायाम के अभ्यास से हृदय की मांसपेशियों को आराम मिलता है और रक्त संचार बेहतर होता है। वहीं हृदय पर बनने वाले किसी भी अतिरिक्त दबाव को प्राणायाम योगासन का अभ्यास कम कर सकता है। हृदय को स्वस्थ रखने के लिए प्राणायाम में भस्त्रिका, कपालभाति और अनुलोम-विलोम की आदत डालें।

World Heart Day 2023: Yoga for Heart Disease Prevention Know Daily Exercise for Healthy Heart
Trikonasana - फोटो : istock

त्रिकोणासन

इस आसन के अभ्यास से फेफड़े मजबूत होते है। पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। हृदय रोग की समस्या से निजात पाने के लिए त्रिकोणासन का अभ्यास कर सकते हैं। इस आसन को करने के लिए सीधे खड़े होकर पैरों के बीच करीब दो फीट की दूरी रखें। गहरी सांस लेते हुए शरीर को दाईं ओर झुकाएं और बाएं हाथ को ऊपर की तरफ ले जाएं। नजरें भी बाएं हाथ की उंगलियों पर टिकाकर कुछ देर इसी स्थिति में रहें। पुरानी अवस्था में दोबारा आ जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Heart Day 2023: Yoga for Heart Disease Prevention Know Daily Exercise for Healthy Heart
वृक्षासन योग - फोटो : istock

वृक्षासन

वृक्षासन से तनाव कम होता है, मस्तिष्क शांत रहता है और हृदय रोग की समस्या से बचाव होता है। इस आसन को करने के लिए बाएं पैर को सीधा रखते हुए संतुलन बनाए रखें। गहरी सांस लेते हुए हाथों को सिर के ऊपर ले जाएं और नमस्कार की मुद्रा बनाएं। रीढ़ की हड्डी को सीधा रखते हुए बाएं तलवे को दाहिनी जांघ पर रखें। इसी प्रक्रिया को दोहराएं।

विज्ञापन
World Heart Day 2023: Yoga for Heart Disease Prevention Know Daily Exercise for Healthy Heart
cat pose मार्जरी आसन - फोटो : istock

मार्जरी आसन

इस आसन को करने के लिए शरीर की मुद्रा बिल्ली जैसी करनी होती है। मार्जरी आसन के अभ्यास से कमर की हड्डी मजबूत बनता है। शरीर में फुर्ती, बिगड़ा पोस्चर में सुधार और कमर दर्द से राहत समेत हृदय रोगों से बचाव हो सकता है। 

----------------------

नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed