फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योगासन: शरीर में रक्त के प्रवाह को बेहतर बनाने में फायदेमंद हैं यह योगासन, करिए इनका अभ्यास

Sat, 11 Dec 2021 11:57 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sat, 11 Dec 2021 11:57 AM IST
विज्ञापन
yoga for good blood circulation in whole body, all you need to know
शरीर में रक्त का संचार कैसे बढ़ाएं - फोटो : Pixabay

शरीर के सभी अंगों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए रक्त का संचार बेहतर होना सबसे आवश्यक माना जाता है। शरीर की संचार प्रणाली यह सुनिश्चित करती है कि शरीर के भीतर सभी अंगों में रक्त के माध्यम से आवश्यक पोषक तत्व और ऑक्सीजन का संचार होता रहे। इस परिसंचरण में आने वाली कोई भी बाधा कई प्रकार की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। शरीर में होने वाले कई तरह के बदलावों के आधार पर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि कहीं आपके शरीर में रक्त का संचार प्रभावित तो नहीं हो रहा है। ऐसी स्थिति में अक्सर अंगों में सूजन या त्वचा के नीला पड़ने जैसी समस्या हो सकती है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक रक्त के प्रवाह को सुचारू बनाए रखने के लिए दैनिक जीवन में योग अभ्यास को शामिल करना सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है। आइए ऐसे ही कुछ योगाभ्यासों के बारे में जानते हैं जिनका नियमित अभ्यास करना आपके लिए बहुत लाभदायक हो सकता है।

yoga for good blood circulation in whole body, all you need to know
ताड़ासन योग करने के लाभ - फोटो : Pixabay

ताड़ासन योग का अभ्यास
योग विशेषज्ञों के मुताबिक शरीर में रक्त के संचार को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए ताड़ासन योग का अभ्यास करना सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है। इसमें पैरों को कूल्हे की चौड़ाई पर रखते हुए अभ्यास किया जाता है। कोर सहित शरीर की कई मांसपेशियों का इससे अभ्यास हो जाता है। ताड़ासन योग शरीर के लिए कई अन्य प्रकार से भी फायदेमंद माना जाता है।

yoga for good blood circulation in whole body, all you need to know
वृक्षासन करने के फायदे - फोटो : iStock

वृक्षासन योग
वृक्षासन योग का नियमित रूप से अभ्यास करना शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। शरीर में ऑक्सीजन युक्त रक्त के परिसंचरण को बढ़ाने के साथ, शरीर के लचीलापन बढ़ाने में भी इस योगाभ्यास को विशेष लाभदायक माना जाता है। पैरों के दर्द और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए भी इस योग को फायदेमंद माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
yoga for good blood circulation in whole body, all you need to know
प्राणायाम करने के फायदे - फोटो : iStock

कपालभाति प्राणायाम
शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए प्राणायाम का अभ्यास करना लाभदायक हो सकता है। इसमें भी कपालभाति प्राणायाम का अभ्यास करने को विशेषज्ञ बेहद फायदेमंद मानते हैं। मस्तिष्क सहित शरीर के सभी अंगों में रक्त के संचार को बेहतर बनाए रखने के लिए कपालभाति प्राणायाम का अभ्यास फायदेमंद हो सकता है। 



------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed