फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योग: फ्रोजन शोल्डर की समस्या में कारगर हैं ये तीन योगासन, शरीर के लचीलेपन और रक्त संचार में भी होता है सुधार

Thu, 24 Mar 2022 12:40 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 24 Mar 2022 12:40 PM IST
विज्ञापन
yoga for frozen shoulder, how to get rid of shoulder pain and stiffness
फ्रोजन शोल्डर की समस्या कैसे ठीक करें? - फोटो : istock

मौजूदा समय में जीवनशैली की गड़बड़ी के चलते कई तरह की शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम काफी अधिक बढ़ गया है। कम उम्र में ही लोगों को जोड़ों, हड्डियों में दर्द और सेहत से संबंधित तमाम तरह की अन्य जटिलताओं का खतरा बढ़ जाता है। शारीरिक निष्क्रियता ने इंसानों को समय के साथ गंभीर बीमारियों के काफी करीब लाकर खड़ा कर दिया है। जीवनशैली की खराब आदतों के चलते लोगों में फ्रोजन शोल्डर की समस्या भी काफी बढ़ती जा रही है। पूरे दिन कंप्यूटर के सामने बैठ रहने, घर पर मोबाइल-टीवी जैसे गैजेट्स से चिपके रहने की आदत ने इस समस्या को और भी बढ़ा दिया है।



फ्रोजन शोल्डर ऐसी समस्या है जिसमें हमारे कंधे सिकुड़ जाते और अंततः जाम हो जाते हैं। यह एक दर्दकारक स्थिति है जिसमें हाथों को उठाना तक कठिन हो जाता है। समय के साथ इसके लक्षण गंभीर होते जाते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक इस तरह की जीवनशैली से संबंधित समस्याओं से बचे रहने के लिए योग के नियमित अभ्यास की आदत आपके लिए मददगार हो सकती है। योग करने से शरीर में रक्त का संचार व्यवस्थित बना रहता है जिससे मांसपेशियां सही तरह से काम करती रहती हैं। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे कुछ योगासनों के बारे में जानते हैं जिनका अभ्यास करके फ्रोजन शोल्डर की समस्या में लाभ पाया जा सकता है।

yoga for frozen shoulder, how to get rid of shoulder pain and stiffness
कंधों में दर्द के लिए योग - फोटो : istock

सूर्य नमस्कार योग का अभ्यास 
कंधे में दर्द और जमाव की समस्या को दूर करने के लिए सूर्य नमस्कार योग का अभ्यास करना आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकता है।  यदि आपको पहले से ही गर्दन और कंधे में दर्द रहता है तो सूर्य नमस्कार का अभ्यास बहुत सावधानी से करें। यदि आप इसे नियमित और व्यवस्थित रूप से करते हैं, तो इससे कंधे मजबूत होते हैं और रीढ़ की हड्डी का लचीलापन बढ़ता है। यह गर्दन के दर्द, कंधे के दर्द और सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस की समस्या में भी आपके लिए फायदेमंद योगासन हो सकता है। 

yoga for frozen shoulder, how to get rid of shoulder pain and stiffness
मत्स्यासन योग के लाभ - फोटो : Pixabay

मत्स्यासन योग है फायदेमंद
मत्स्यासन योग पूरे शरीर की शक्ति और लचीलेपन को बढ़ाने में मदद कर सकता है।यह कंधे के दर्द के लिए बेहद फायदेमंद योगासनों में से एक है। कंप्यूटर के सामने लंबे समय तक बैठने के कारण होने वाले तनाव और मांसपेशियों में स्थिरता को दूर करने और पूरे शरीर में रक्त के संचार को बढ़ावा देने में मत्स्यासन योग का नियमित अभ्यास करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है। इसका रोजाना अभ्यास फ्रोजन शोल्डर के जोखिमों और भविष्य में इसकी आशंका को भी कम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
yoga for frozen shoulder, how to get rid of shoulder pain and stiffness
भुजंगासन योग के लाभ - फोटो : Istock

भुजंगासन योग
हमारी रीढ़, मस्तिष्क से लेकर शरीर के सभी तंत्रिकाओं के लिए भुजंगासन योग का अभ्यास करना काफी लाभदायक हो सकता है।  भुजंगासन गर्दन और कंधे की अकड़न को दूर करता है और रीढ़ की हड्डी को स्वस्थ रखने में सहायक है। जिन लोगों को अक्सर पीठ-कमर में दर्द की समस्या बनी रहती है ऐसे लोगों के लिए नियमित रूप से भुजंगासन योग का अभ्यास करना फायदेमंद हो सकता है। 


-------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed