फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga For Diabetes: शुगर कंट्रोल करना है? आज से शुरू करें ये योगासन

Fri, 06 Feb 2026 09:40 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 06 Feb 2026 09:40 AM IST
सार

Best Yoga Asanas to Control Blood Sugar: इस लेख में जानिए डायबिटीज में फायदेमंद योगासन, उनके लाभ और सही तरीके से करने की जानकारी।

विज्ञापन
Yoga For Diabetes in Hindi Blood Sugar Control Yoga Asanas
डायबिटीज से बचने के लिए योग - फोटो : Adobe

 

Yoga for Diabetes in Hindi :डायबिटीज (मधुमेह) आज की सबसे आम लेकिन गंभीर जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों में से एक है। अनियमित खानपान, तनाव और शारीरिक गतिविधि की कमी इसके मुख्य कारण माने जाते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार दवाओं के साथ-साथ योग अभ्यास को अपनाकर ब्लड शुगर लेवल को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।

डायबिटीज कोई ऐसी बीमारी नहीं है जिसे सिर्फ दवाओं से ही कंट्रोल किया जाए। योग, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर मधुमेह को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। कुछ योग अभ्यास नियमित रूप से करने से न सिर्फ ब्लड शुगर कंट्रोल होता है, बल्कि शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं।

इस लेख में जानिए डायबिटीज में फायदेमंद योगासन, उनके लाभ और सही तरीके से करने की जानकारी।


डायबिटीज क्या है?

डायबिटीज एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर में ब्लड शुगर लेवल सामान्य से अधिक हो जाता है। यह मुख्य रूप से दो प्रकार की होती है, 

  • टाइप-1 डायबिटीज

  • टाइप-2 डायबिटीज

योग विशेष रूप से टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है।


डायबिटीज में योग क्यों फायदेमंद है?

  • इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ाता है

  • ब्लड शुगर लेवल को संतुलित करता है

  • तनाव और चिंता कम करता है

  • पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है

  • वजन नियंत्रित रखने में मदद करता है

 

Yoga For Diabetes in Hindi Blood Sugar Control Yoga Asanas
कपालभाति प्राणायाम - फोटो : Amar Ujala

डायबिटीज में फायदेमंद योग अभ्यास


कपालभाति प्राणायाम

कपालभाति अग्न्याशय (Pancreas) को सक्रिय करता है, जिससे इंसुलिन स्राव बेहतर होता है। इस आसन के अभ्यास के कई लाभ हैं, 
 

  • ब्लड शुगर कंट्रोल
  • वजन कम करने में सहायक



भुजंगासन

रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता है और मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है। नियमित भुजंगासन करने के लाभ, 
 

  • ब्लड सर्कुलेशन बेहतर
  • थकान कम
Yoga For Diabetes in Hindi Blood Sugar Control Yoga Asanas
मंडूकासन  - फोटो : Adobe

अनुलोम-विलोम प्राणायाम

यह प्राणायाम शरीर में ऑक्सीजन का संचार बढ़ाता है और तनाव को कम करता है। इसके कई लाभ है,

  • हार्मोन संतुलन
  • मानसिक शांति



मंडूकासन 

यह योगासन सीधे पैंक्रियास पर असर डालता है। किडनी और लिवर के स्वास्थ्य के लिए भी उत्तम है। इस आसन के फायदे,

  • इंसुलिन का बेहतर उपयोग
  • पाचन सुधार
विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga For Diabetes in Hindi Blood Sugar Control Yoga Asanas
धनुरासन  - फोटो : pexel

शवासन

तनाव डायबिटीज को बढ़ाता है, शवासन तनाव कम करने में मदद करता है। इसके अभ्यास के कई लाभ हैं,
 

  • मानसिक शांति
  • बेहतर नींद


धनुरासन 

यह पेट के अंगों को सक्रिय करता है। धनुरासन में शरीर की आकृति एक खींचे हुए धनुष जैसी बनती है। मधुमेह के लिए यह एक बेहतरीन आसन है जो,
 

  • ब्लड शुगर संतुलन में मदद करता है
  • पैंक्रियास को उत्तेजित करता है
विज्ञापन
Yoga For Diabetes in Hindi Blood Sugar Control Yoga Asanas
वज्रासन - फोटो : pexel

वज्रासन 

यह खाने के बाद किया जाने वाला यह एकमात्र आसन है। वज्रासन के अभ्यास से कई लाभ होते हैं, 

  • पाचन शक्ति मजबूत होती है।
  • शुगर स्पाइक्स कम हो सकता है।



योग करने का सही समय

  • सुबह खाली पेट योग करना सबसे बेहतर
  • रोज़ कम से कम 30-45 मिनट योग करें
  • शुरुआत धीरे-धीरे करें।


जरूरी सावधानियां

  • योग डॉक्टर की सलाह के बाद शुरू करें
  • गंभीर डायबिटीज में कठिन आसनों से बचें
  • दवाएं अचानक बंद न करें
  • नियमित ब्लड शुगर जांच जरूरी
     

---------------------
 

नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योग गुरु से संपर्क कर सकते हैं। गर्भावस्था में योग को लेकर डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed