फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: शारीरिक मुद्रा को ठीक रखने के लिए इन योगासनों का कीजिए अभ्यास, कई तरह के दर्द से मिलेगी राहत

Thu, 04 Aug 2022 12:23 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 04 Aug 2022 12:23 PM IST
विज्ञापन
yoga for body structure and function, how to keep body posture good
शारीरिक मुद्रा को ठीक रखने के तरीके - फोटो : iStock

कम उम्र में ही लोगों में पीठ-कमर के साथ हड्डियों में होने वाले दर्द के लिए शरीर की मुद्रा में गड़बड़ी को स्वास्थ्य विशेषज्ञ प्रमुख कारण के तौर पर देखते हैं। शरीर का पॉश्चर बिगड़ने के कारण हड्डियों और मांसपेशियों से संबंधित कई तरह की दिक्कतों का जोखिम हो सकता है, जिसके कारण पीठ दर्द और रीढ़ की अन्य समस्याओं का जोखिम काफी हद तक बढ़ जाता है। इसे ठीक करने के लिए आपको अपने शारीरिक मुद्रा को ठीक रखने की आवश्यकता होती है। विशेषरूप से जो लोग लंबे समय तक बैठे रहने वाले काम करते हैं, उनमें इस तरह की दिक्कतों का जोखिम अधिक देखा गया है। 



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, यदि आपकी शारीरिक मुद्रा लंबे समय तक गड़बड़ ही बनी रहती है तो इसके कारण दीर्घकालिक रूप से भी आपको कई प्रकार की समस्याओं का जोखिम हो सकता है। यही कारण है कि सभी लोगों को अपनी शारीरिक मुद्रा को ठीक रखने वाले उपाय निरंतर करते रहने चाहिए। इसके लिए दिनचर्या में योगासनों को शामिल करना आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।

योगासनों का अभ्यास शरीर की मुद्रा को ठीक रखने के साथ कई तरह की दर्द की समस्याओं को कम करने में भी आपके लिए मददगार हो सकते हैं। 

yoga for body structure and function, how to keep body posture good
पश्चिमोत्तानासन योग करने के लाभ - फोटो : Pixabay

पश्चिमोत्तानासन योग करने के लाभ

पश्चिमोत्तानासन योग का नियमित अभ्यास आपके मन को शांत करने और तनाव से राहत देने साथ कई प्रकार की शारीरिक समस्याओं में भी लाभकारी है। यह योग मुद्रा आपकी रीढ़, कंधों और हैमस्ट्रिंग को स्ट्रेच करने में मदद करती है। इस योग के अभ्यास से लिवर, किडनी, अंडाशय और गर्भाशय को भी उत्तेजित करने में सहायता मिलती है। पाचन में सुधार करने में भी इस योग के नियमित अभ्यास को लाभकारी माना जाता है।

yoga for body structure and function, how to keep body posture good
चक्रासन योग करने से क्या होता है? - फोटो : istock

चक्रासन योग मुद्रा

चक्रासन योग का अभ्यास संपूर्ण शरीर की मांसपेशियों के लिए काफी कारगर माना जाता है। यह आपके हृदय और छाती को खोलने के साथ आपको गहरी सांस लेने में मदद करता है। जिन लोगों को शारीरिक मुद्रा में गड़बड़ी के कारण दर्द की समस्या बनी रहती है, ऐसे लोगों के लिए नियमित रूप से चक्रासन योग का अभ्यास करना विशेष लाभप्रद हो सकता है। कमर और पीठ की समस्याओं में इसे बेहद फायदेमंद अभ्यास के तौर पर जाना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
yoga for body structure and function, how to keep body posture good
धनुरासन योग के तरीके - फोटो : pixabay

धनुरासन योग का अभ्यास

धनुरासन योग के नियमित अभ्यास की आदत आपको कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं से सुरक्षित रखने में मदद कर सकती है।  छाती और कंधे की मांसपेशियों के साथ-साथ हिप फ्लेक्सर्स के लिए इसे काफी फायदेमंद माना जाता है। शारीरिक मुद्रा में होने वाली गड़बड़ी के कारण पीठ-कमर में दर्द जैसी समस्याओं को कम करने के लिए धनुरासन योग के नियमित अभ्यास की आदत बनाना विशेष लाभकारी हो सकता है।


------------------------
नोट:
यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed