फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: क्या जिम की तरह योगासनों से भी बढ़ती है शारीरिक शक्ति? जानिए किन अभ्यास को कारगर मानते हैं विशेषज्ञ?

Sun, 26 Jun 2022 12:06 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 26 Jun 2022 12:06 PM IST
विज्ञापन
yoga for body strength, best yoga for to increase body strength and stamina
शरीर की शक्ति को कैसे बढ़ाएं? - फोटो : Getty Images

शरीर को बेहतर ढंग से काम करते रहने के लिए पर्याप्त रूप से शक्ति और ऊर्जा की आवश्यकता होती है। विशेषज्ञ बताते हैं कि शरीर की शक्ति को बढ़ाने के लिए पौष्टिक आहार के साथ नियमित रूप से व्यायाम की आदत बनाना आवश्यक माना जाता है। ऐसे में बड़ा सवाल यह भी खड़ा होता है कि क्या योगासनों का अभ्यास करके भी शरीर की शक्ति और सहनशीलता को बढ़ाया जा सकता है?



योग विशेषज्ञ बताते हैं कि अपने फिटनेस रूटीन में योगासनों को शामिल करके शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की सेहत को ठीक बनाए रखने में मदद मिल सकती है। योगासन शारीरिक शक्ति और संतुलन को बढ़ाने में भी आपके लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। 

विशेषज्ञ कहते हैं, योग के अभ्यास की आदत शरीर को स्वस्थ और शक्तिशाली बनाए रखने का सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है। यह आपको बीमारियों से बचाने के साथ कार्य करने की क्षमता को भी बढ़ाने में सहायक है। योगसनों में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और इंटेंस अभ्यास को शामिल करके कई तरह के लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं कि नियमित रूप से किन योगासनों का अभ्यास करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है?

yoga for body strength, best yoga for to increase body strength and stamina
वीरभद्रासन योग करने के लाभ - फोटो : istock

वीरभद्रासन योग के अभ्यास की बनाएं आदत

वीरभद्रासन योग शारीरिक शक्ति को बढ़ावा देने वाले अभ्यास में से एक है। यह कूल्हों और कंधों की बेहतर स्ट्रेचिंग करने के साथ बाजुओं को टोन करके छाती को फैलाता है और फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने वाले अभ्यास में से एक है। छाती की मांसपेशियों को  मजबूती देने के साथ शारीरिक शक्ति को बढ़ावा देने के लिए वीरभद्रासन योग के अभ्यास की आदत आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकती है। 

yoga for body strength, best yoga for to increase body strength and stamina
बालासन योग करने की बनाइए आदत - फोटो : pixabay

चाइल्ड पोज योग

चाइल्ड पोज योग जिसे बालासन के नाम से भी जाना जाता है। यह वैसे तो हल्के तीव्रता वाला अभ्यास है पर इससे संपूर्ण शरीर को कई तरह के लाभ हो सकते हैं। यह अभ्यास शरीर और मन दोनों की शक्ति को बढ़ाने के साथ शरीर की बेहतर स्ट्रेचिंग और रक्त संचार को ठीक रखने में सहायक माना जाता है। चाइल्ड पोज के अभ्यास की आदत मानसिक स्वास्थ्य में भी आपके लिए विशेष कारगर साबित हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
yoga for body strength, best yoga for to increase body strength and stamina
शारीरिक शक्ति बढ़ाने वाले योग - फोटो : Pixabay

अधोमुख शवासन योग

अधोमुख शवासन योग सिर से लेकर पैरों तक की स्ट्रेचिंग और शरीर की शक्ति को बढ़ाने वाला कारगर योगाभ्यास माना जाता है। हैमस्ट्रिंग और पैरों से लेकर कंधों को खोलने और पूरे शरीर में रक्त के संचार को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए इस योग के अभ्यास की आदत बनाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह अपेक्षाकृत कठिन अभ्यास है ऐसे में आपको प्रशिक्षण की आवश्यकता हो सकती है। 



------------------------
नोट:
यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed