फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योग: क्या आप भी पीठ के निचले हिस्से में दर्द से रहते हैं परेशान? यह तीन योगासन हैं बेहद फायदेमंद

Sat, 25 Dec 2021 12:05 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sat, 25 Dec 2021 12:05 PM IST
विज्ञापन
yoga for back pain relief, how to avoid lower back pain
कमर दर्द की समस्या - फोटो : Pixabay

हमारे पीठ का निचला हिस्सा बहुत ही संवेदनशील माना जाता है। जीवनशैली और पॉश्चर की गड़बड़ी के कारण पिछले कुछ वर्षों में, विशेषकर कोरोना के दौरान लगे लॉकडाउन और वर्क फ्रॉम होम के कारण लोगों को पीठ के निचले हिस्से में दर्द की समस्याओं का अधिक सामना करना पड़ा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, इस तरह का कमर दर्द न केवल हमारी उत्पादकता को प्रभावित करती है साथ ही दैनिक जीवन के कामकाज पर भी नकारात्मक असर डाल सकती है। कई लोगों में यह समस्या इतनी गंभीर हो जाती है कि उनके लिए ऑपरेशन तक की नौबत आ सकती है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक दिनभर एक ही जगह पर बैठे-बैठे काम करते रहने की आदत ने इस तरह की समस्याओं का बढ़ा दिया है। समय रहते इसके उपचार की व्यवस्था की जानी चाहिए, वरना यह गंभीर समस्याओं का भी कारण बन सकती है। योग के माध्यम से इस तरह के दर्द को कम किया जा सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ आसनों के बारे में जानते हैं जो पीठ के निचले हिस्से के दर्द से राहत दे सकती हैं।

yoga for back pain relief, how to avoid lower back pain
चाइल्ड पोज योग - फोटो : iStock

बालासन योग का अभ्यास
योग विशेषज्ञों के मुताबिक जिन लोगों को पीठ के निचले हिस्से में दर्द की समस्या बनी रहती है, ऐसे लोगों के लिए बालासन या चाइल्ड पोज योग का अभ्यास करना विशेष लाभदायक हो सकता है।  इस योग का नियमित अभ्यास जांघ, कूल्हों और लसीका तंत्र के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। कमर की मांसपेशियों में रक्त के संचार को बढ़ाने और उन्हें आराम दिलाने में इस योग को फायदेमंद माना जाता है।

yoga for back pain relief, how to avoid lower back pain
ब्रिज पोज योग - फोटो : Pixabay

सेतुबंधासन योग
कमर दर्द या पीठ के निचले हिस्से में दर्द की समस्या को दूर करने के लिए सेतुबंधासन योग का अभ्यास करना भी फायदेमंद माना जाता है। पीठ और पैर की तमाम मांसपेशियों की सक्रियता को बढ़ाने के साथ दर्द से राहत देने में इस योग को करना फायदेमंद हो सकता है। रीढ़ की हड्डी को फैलाने और ग्लूटस की मांसपेशियां और हैमस्ट्रिंग को भी स्वस्थ रखने में इस योग के अभ्यास को लाभदायक माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
yoga for back pain relief, how to avoid lower back pain
कोबरा पोज योग - फोटो : Pixabay

कोबरा पोज का अभ्यास
कोबरा पोज या भुजंगासन योग को कई तरह की समस्याओं में फायदेमंद माना जाता है। विशेषकर जिन लोगों को पीठ और कमर में अक्सर दर्द की समस्या बनी रहती है, ऐसे लोगों के लिए कोबरा पोज का अभ्यास करना विशेष लाभदायक हो सकता है। तनाव और थकान को दूर करने के साथ रक्त के सही संचरण को सुनिश्चित करने में भी इस योग के अभ्यास को फायदेमंद माना जाता है।


------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed