फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेट की समस्याएं चुटकियों में हो सकती हैं दूर, बस रोजाना करने होंगे ये 3 योगासन

Thu, 15 Jul 2021 12:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 15 Jul 2021 12:34 PM IST
विज्ञापन
Yoga benefits These three yogasanas can help to overcome stomach problems
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अमूमन देखा जाता है कि व्यक्ति बीमारी की चपेट में पेट की दिक्कतों की वजह से आ जाता है। जब हमारा पाचन तंत्र ठीक न हो, हमारे पेट में दर्द हो, पेट की चर्बी बढ़ रही हो या फिर पेट की अन्य दिक्कतों से हम जूझ रहे हों, तो हमें कई अन्य तरह की परेशानियों से जूझना पड़ता है। कई बार जब हम ज्यादा खाना खा लेते हैं, तब भी पेट में दिक्कतें हो जाती हैं। इसमें एसिडिटी व बदहजमी जैसी चीजें शामिल हैं। पेट में भारीपन, सीने में जलन आदि कई दिक्कतें व्यक्ति को हो जाती हैं। ऐसे में हम कई तरह की दवाओं जैसे- गोलियां या चूर्ण का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पेट की समस्याओं में आराम पाने में आपकी मदद दवाओं के अलावा कुछ योगासन भी कर सकते हैं? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको कुछ ऐसे योग आसन बताते हैं, जिन्हें आप रोजाना करके पेट से जुड़ी दिक्कतों को दूर कर सकते हैं।

Yoga benefits These three yogasanas can help to overcome stomach problems
malasana - फोटो : istock

मलासन

  • आपको एक मैट पर सीधे खड़े होना है, और पैरों के बीच में डेढ़ फीट की दूरी जरूर रखें। अब दोनों हाथों को ऊपर उठाकर जोड़ें और नीचे झुकते हुए प्रार्थना की मुद्रा में आ जाएं। फिर इसी मुद्रा मे नीचे बैठ जाएं। ऐसे ही आपको ऊपर नीचे उठना है और बैठना है।
Yoga benefits These three yogasanas can help to overcome stomach problems
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हो सकते है ये फायदे

  • कई बार ज्यादा खाने की वजह से पाचन शक्ति खराब हो जाती है। ऐसे में मलासन करने से आपको लाभ मिल सकता है। इसके अलाला पीठ के लिए भी ये योगासन काफी फायदेमंद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga benefits These three yogasanas can help to overcome stomach problems
pawanmuktasana - फोटो : istock

पवनमुक्तासन

  • इसमें आपको पीठ के बल सीधा लेटना है। दोनों पैरों को मिलाकर और हथेली को जमीन पर लगाना है। इसके बाद दाहिने पैर को घुटने से मोड़ते हुए छाती तक लगाएं। फिर अपने दोनों हाथों की उंगलियों को मिलाते हुए घुटने से थोड़ा नीचे होल्ड कर लें। अब पैरों से छाती पर दबाव पड़े तो धीरे-धीरे सांस को अंदर बाहर छोड़ें।
विज्ञापन
Yoga benefits These three yogasanas can help to overcome stomach problems
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हो सकते हैं ये फायदे

-गैस की समस्या में राहत
-एसिडिटी की समस्या में राहत
-पेट की अतिरिक्त चर्बी से छुटकारा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed