फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: शरीर में है खून की कमी तो करें ये योगासन, मिलेगा शरीर को अन्य लाभ

Sun, 16 Apr 2023 12:14 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 16 Apr 2023 12:14 PM IST
विज्ञापन
Yoga Asanas to Regulate Blood Circulation In Your Body News in Hindi
एनीमिया की समस्या के लिए योग - फोटो : Pixabay

Yoga Asanas to Regulate Blood Circulation: शरीर में खून की कमी कई गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं का कारण बन सकती है। खून की कमी को एनीमिया कहते हैं। यह वह स्थिति है, जिसमें शरीर के ऊतकों में पर्याप्त ऑक्सीजन ले जाने के लिए वाली लाल रक्त कोशिकाओं की कमी होती है। एनीमिया अस्थायी या दीर्घकालिक हो सकता है, साथ ही हल्के से लेकर गंभीर लक्षणों वाली स्थिति भी हो सकती है। पोषक तत्वों की कमी के कारण हीमोग्लोबिन कम हो जाता है और कई तरह की बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती है। हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा करने के लिए पौष्टिक आहार के सेवन के साथ ही कई अन्य उपायों को अपना सकते हैं।



विशेषज्ञ योग के माध्यम से खून की कमी को पूरा करने की सलाह देते हैं। सप्लीमेंट्स के साथ कुछ योगासन के अभ्यास से एनीमिया की शिकायत को दूर कर सकते हैं।
 

Yoga Asanas to Regulate Blood Circulation In Your Body News in Hindi
सूर्यभेदी प्राणायाम - फोटो : Istock

सूर्यभेद प्राणायाम

इस आसन के नियमित अभ्यास से शरीर में ऊर्जा बढ़ती है और रक्त के विकार तेजी से कम होते हैं। सूर्यभेद प्राणायाम लाल रंग कोशिकाओं के निर्माण में सहायक है। इसके अलावा इस योग के अभ्यास से कफ, दमा, खांसी, साइनस, ह्रदय, पाइल्स जैसी समस्याओं में राहत मिलती है।

Yoga Asanas to Regulate Blood Circulation In Your Body News in Hindi
सूर्यभेदी प्राणायाम - फोटो : iStock

सूर्यभेदी प्राणायाम के अभ्यास का तरीका

स्टेप 1- पद्मासन या सुखासन में बैठकर कमर, गर्दन, पीठ को बिल्कुल सीधी रखें।
स्टेप 2- अब बाएं हाथ की उंगलियों को बाएं पैर पर ज्ञान मुद्रा में रखते हुए दाएं हाथ की दो उंगलियों को बाएं नासिका छिद्र को बंद कर दें।
स्टेप 3- दाएं नासिका छिद्र से सांस लें, दोनों हाथ की उंगलियों से दाएं नासिका को बंद करके क्षमतानुसार सांस रोकें।
स्टेप 4- इस प्रक्रिया को 10 बार दोहराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Asanas to Regulate Blood Circulation In Your Body News in Hindi
उज्जाई प्राणायाम - फोटो : Pixabay

उज्जाई प्राणायाम

इस आसन को करने से शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है। शरीर की पाचन क्रिया बेहतर होती है, जिससे शरीर रोग मुक्त और मजबूत बनता है। उज्जाई प्राणायाम के अभ्यास से लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है और एनीमिया की समस्या दूर होती है। थायराइड से भी राहत मिलती है।

विज्ञापन
Yoga Asanas to Regulate Blood Circulation In Your Body News in Hindi
उज्जाई प्राणायाम - फोटो : iStock

उज्जाई प्राणायाम के अभ्यास का तरीका

स्टेप 1- आरामदायक आसन में बैठकर पूरे शरीर को शिथिल कर लें।
स्टेप 2- श्वास लेते हुए अपना ध्यान गले पर ले आएं, कल्पना करें कि श्वास गले से आ जा रही है।
स्टेप 3- श्वास लंबी और गहरी हो, ऐसा 10-15 मिनट करें।

------------

नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed