फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: गर्दन के पीछे निकल रहा है कूबड़? नियमित करें इन योगासनों का अभ्यास

Fri, 27 Oct 2023 09:44 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 27 Oct 2023 09:44 AM IST
विज्ञापन
Yoga Asanas to Reduce Neck Humps Follow These Exercise in Your Routine For Hunchback
कूबड़ - फोटो : istock

Yoga Asanas To Reduce Neck Humps: अधिकांश लोग स्मार्टफोन, कंप्यूटर और लैपटॉप का उपयोग बहुत अधिक अवधि तक करते हैं। इस कारण लोगों को कई तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है। गलत पोश्चर और दोषपूर्ण जीवनशैली के कारण अंग विन्यास विकृत हो जाता है, यानी बैठने की मुद्रा दोषपूर्ण हो जाती है। ऐसे में डेस्क वर्क करते समय अपनी रीढ़ की हड्डी की मुद्रा सही रखें। रीढ़ एकदम सीधी, चेस्ट थोड़ी फैली हुई, ठुड्डी ऊपर की ओर इशारा करते हुए, कंधे चौड़े और आराम मुद्रा में और पेट अंदर की ओर रखना चाहिए।



हालांकि गलत पोस्चर से गर्दन या पीठ पर कूबड़ निकलने की समस्या हो सकती है। लंबे समय तक गलत स्थिति में बैठने की वजह से गर्दन पर काफी फैट जमा हो जाता है और नेक हंप यानी कूबड़ निकल सकता है। कूबड़ की समस्या से बचने के लिए सही पोस्चर में बैठें। साथ ही गर्दन के कूबड़ को ठीक करने के लिए योगासनों का अभ्यास भी कर सकते हैं। कूबड़ कम करने के लिए इन योगासनों का करें अभ्यास।
 

Yoga Asanas to Reduce Neck Humps Follow These Exercise in Your Routine For Hunchback
भुजंगासन - फोटो : Istock

भुजंगासन

गर्दन के कूबड़ को कम करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेटकर कोहनियों को कमर से सटा के रखे और हथेलियां ऊपर की ओर रखें। सांस भरते हुए छाती को ऊपर की ओर उठाएं और पेट के भाग को धीरे धीरे ऊपर उठाएं। इस स्थिति में कुछ सेकेंड रुकें। अब सांस छोड़ते हुए पेट, छाती, और फिर सिर को धीरे धीरे जमीन की ओर नीचे ले जाएं।

Yoga Asanas to Reduce Neck Humps Follow These Exercise in Your Routine For Hunchback
बालासन - फोटो : pixabay

बालासन

इस आसन को करने के लिए घुटने के बल बैठकर शरीर का भार एड़ियों पर डालें। गहरी सांस भरते हुए आगे की ओर झुकें, प्रयास करें कि जांघों से सीने को छुएं। अब माथे से फर्श को छूने का प्रयास करें। इस अवस्था में कुछ देर रहने के बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Asanas to Reduce Neck Humps Follow These Exercise in Your Routine For Hunchback
शलभासन के फायदे - फोटो : istock

शलभासन

कूबड़ से छुटकारा पाने के लिए शलभासन का अभ्यास भी फायदेमंद है। इस आसन को करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेटकर हथेलियों को जांघों के नीचे  रखें। सिर, गर्दन और मुंह को सीधा रखें। लंबी गहरी सांस लेते हुए दोनों पैरों को एक साथ ऊपर की ओर उठाने का प्रयास करें। इस मुद्रा में 10- 15 सेकेंड रखें। फिर पैरों को नीचे लाएं। अब श्वास छोड़ते हुए सामान्य स्थिति में आ जाएं। इस आसन को 3-5 बार दोहराएं।
 

विज्ञापन
Yoga Asanas to Reduce Neck Humps Follow These Exercise in Your Routine For Hunchback
hamsasana - फोटो : istock

नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed