फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: मानसून में फिट रहने के लिए करें ये योगासन, पेट से लेकर त्वचा संबंधी समस्याएं रहेंगी दूर

Sun, 09 Jul 2023 10:58 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 09 Jul 2023 10:58 AM IST
विज्ञापन
Yoga Asanas To Keep Healthy During Monsoon Immunity Boost Yoga Poses Steps
मानसून योगासन - फोटो : amar ujala

Yoga Asanas To Keep Healthy During Monsoon : बारिश के मौसम में तमाम तरह के बैक्टीरिया, वायरस और फंगस फैल जाते हैं। वहीं धूप न मिल पाने के कारण शरीर में विटामिन डी की कमी भी होने लगती है। इस वजह से बरसात के मौसम में तरह तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण समस्याएं अधिक बढ़ सकती हैं। मानसून में बारिश की वजह से लोग घर से बाहर नहीं निकल पाते, शारीरिक सक्रियता कम होने से भी इम्युनिटी कमजोर होने लगती है। यह भी एक वजह है, कई तरह की बीमारियों के फैलने की।



अक्सर बरसात के मौसम में पाचन की शिकायत भी होती है और पेट पर असर पड़ता है। बारिश में पीलिया, टाइफाइड, डायरिया के सबसे अधिक मामले देखने को मिलते हैं। मानसून में होने वाली बीमारियों से बचने के लिए घर पर ही नियमित तौर पर कुछ योगासन कर सकते हैं।
 

Yoga Asanas To Keep Healthy During Monsoon Immunity Boost Yoga Poses Steps
ब्रिज पोज - फोटो : istock

सेतुबंधासन

मानसून में सर्दी-जुकाम, गले में संक्रमण की समस्या होना सामान्य है। सेतु बंधासन योग इम्यूनिटी को बूस्ट करता है, जो कि सर्दी जुकाम से बचाव करता है। इस योग से ब्लड सर्कुलेशन सिर की तरह अच्छी तरह से होता है। इस आसन को करने के लिए गले की मसल्स की मसाज भी होती है और गले की मांसपेशियों में खिंचाव आता है, जिससे थायराइड ग्रंथि सक्रिय होती है।

Yoga Asanas To Keep Healthy During Monsoon Immunity Boost Yoga Poses Steps
धनुरासन - फोटो : istock

पाचन दुरुस्त रखता है धनुरासन

धनुरासन योग पेट की मसल्स को मजबूत बनाता है। पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए धनुरासन का बारिश के मौसम में नियमित तौर पर अभ्यास कर सकते हैं। इस आसन से पीठ दर्द की शिकायत भी दूर होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Asanas To Keep Healthy During Monsoon Immunity Boost Yoga Poses Steps
उत्तनासाना - फोटो : istock

बाल झड़ने से रोकता है उत्तानासन

मानसून में हेयर फाॅल यानी बाल झड़ने की शिकायत बढ़ जाती है। बालों को झड़ने से रोकने के लिए उत्तानासन का अभ्यास कर सकते हैं। इस आसन को करने के लिए सिर को नीचे झुकाया जाता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और स्कैल्प को नॉरिशिंग में मदद मिलती है।

विज्ञापन
Yoga Asanas To Keep Healthy During Monsoon Immunity Boost Yoga Poses Steps
Monsoon yoga - फोटो : Istock

नोट: यह लेख योग गुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed