फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: दिमाग मजबूत बनाएंगे ये पांच योगासन, नियमित अभ्यास से मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ

Fri, 30 Jun 2023 09:34 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 30 Jun 2023 09:34 AM IST
विज्ञापन
Yoga Asanas To Increase Brain Power Yoga Poses For Improve Memory And Concentration in hindi
योग - फोटो : istock

Yoga Asanas To increase Brain Power: शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना करने के लिए योग सबसे असरदार तरीका है। योग के अभ्यास से स्ट्रेस, डिप्रेशन, एंग्जाइटी और बाइपोलर डिसऑर्डर जैसी तमाम समस्याएं ठीक हो सकती है।  बच्चों पर पढ़ाई का दबाव होता है। ऐसे में मानसिक मजबूती और याददाश्त ठीक रखने के लिए बच्चों को योग के अभ्यास की आदत डलवाएं। इस के अलावा वयस्क और बुजुर्गों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी योग लाभकारी है। 



मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के लिए योग का अभ्यास फायदेमंद हो सकता है। योग विशेषज्ञ कहते हैं कि रक्त संचार को ठीक करने वाले योग के अभ्यास से दिमाग से जुड़ी समस्याओं को कारगर तरीके से दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं मस्तिष्क को मजबूत बनाने वाले और याददाश्त दुरुस्त रखने वाले योगासनों के बारे में।

Yoga Asanas To Increase Brain Power Yoga Poses For Improve Memory And Concentration in hindi
बालासन - फोटो : Amar Ujala

बालासन 

इस आसन को करने के लिए घुटने के बल बैठ जाएं। शरीर का भार एड़ियों पर डालते हुए गहरी सांस लें और आगे की ओर झुकें। प्रयास करें कि जांघों से सीने को छुएं। अब माथे से फर्श को छूने की कोशिश करें। इस अवस्था में कुछ देर रहने के बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं।

Yoga Asanas To Increase Brain Power Yoga Poses For Improve Memory And Concentration in hindi
उत्तनासाना - फोटो : istock

उत्तानासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। फिर दोनों हाथों को लंबी सांस लेते हुए ऊपर की ओर ले जाएं और फिर सांस छोड़ते हुए हाथों को नीचे जमीन की ओर ले जाएं। ऐसा करते समय अपने पैरों के अंगूठे को छूने की कोशिश करें। फिर सामान्य अवस्था में आ जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Asanas To Increase Brain Power Yoga Poses For Improve Memory And Concentration in hindi
हलासन - फोटो : Getty Images

हलासन  

इस आसन को करने के लिए जमीन पर लेटकर पैरों को ऊपर की ओर उठाएं और धीरे धीरे पीछे ले जाएं। पैरों को पीछे जमीन पर लगाते हुए इसी पोजिशन में कुछ देर स्थिर रहें।

विज्ञापन
Yoga Asanas To Increase Brain Power Yoga Poses For Improve Memory And Concentration in hindi
शवासन - फोटो : istock

शवासन 

बिस्तर पर लेटे लेटे शवासन का अभ्यास भी किया जा सकता है। इस आसन को करने से तंत्रिका तंत्र शांत होती है और थकी हुई मांसपेशियों व कंधे को आराम मिलता है। शवासन का अभ्यास करने के लिए पीठ के बल लेटकर दोनों पैरों के बीच एक फीट की दूरी बनाएं। पैरों के पंजों की तरफ शरीर ढीला छोड़ते हुए आराम से सांस लें।

------------

नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं। गर्भावस्था में योग को लेकर डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed