Yoga Asanas To increase Brain Power: शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना करने के लिए योग सबसे असरदार तरीका है। योग के अभ्यास से स्ट्रेस, डिप्रेशन, एंग्जाइटी और बाइपोलर डिसऑर्डर जैसी तमाम समस्याएं ठीक हो सकती है। बच्चों पर पढ़ाई का दबाव होता है। ऐसे में मानसिक मजबूती और याददाश्त ठीक रखने के लिए बच्चों को योग के अभ्यास की आदत डलवाएं। इस के अलावा वयस्क और बुजुर्गों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी योग लाभकारी है।
Yoga Tips: दिमाग मजबूत बनाएंगे ये पांच योगासन, नियमित अभ्यास से मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ
बालासन
इस आसन को करने के लिए घुटने के बल बैठ जाएं। शरीर का भार एड़ियों पर डालते हुए गहरी सांस लें और आगे की ओर झुकें। प्रयास करें कि जांघों से सीने को छुएं। अब माथे से फर्श को छूने की कोशिश करें। इस अवस्था में कुछ देर रहने के बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं।
उत्तानासन
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। फिर दोनों हाथों को लंबी सांस लेते हुए ऊपर की ओर ले जाएं और फिर सांस छोड़ते हुए हाथों को नीचे जमीन की ओर ले जाएं। ऐसा करते समय अपने पैरों के अंगूठे को छूने की कोशिश करें। फिर सामान्य अवस्था में आ जाएं।
हलासन
इस आसन को करने के लिए जमीन पर लेटकर पैरों को ऊपर की ओर उठाएं और धीरे धीरे पीछे ले जाएं। पैरों को पीछे जमीन पर लगाते हुए इसी पोजिशन में कुछ देर स्थिर रहें।
शवासन
बिस्तर पर लेटे लेटे शवासन का अभ्यास भी किया जा सकता है। इस आसन को करने से तंत्रिका तंत्र शांत होती है और थकी हुई मांसपेशियों व कंधे को आराम मिलता है। शवासन का अभ्यास करने के लिए पीठ के बल लेटकर दोनों पैरों के बीच एक फीट की दूरी बनाएं। पैरों के पंजों की तरफ शरीर ढीला छोड़ते हुए आराम से सांस लें।
------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं। गर्भावस्था में योग को लेकर डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।