फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का योग टिप्स: इन योगासनों के अभ्यास के साथ करें दिन की शुरुआत, बनी रहेगी शक्ति और स्फूर्ति

Sat, 23 Apr 2022 11:13 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 23 Apr 2022 11:13 AM IST
विज्ञापन
Yoga Asanas for Energy and Strength in Hindi, daily yoga routine
रोजाना योग की बनाइए आदत - फोटो : istock

क्या आप भी बिना किसी अंतर्निहित चिकित्सकीय समस्या के हमेशा सुस्त और थका हुआ महसूस करते रहते हैं? अगर हां तो आपको दिनचर्या में विशेष बदलाव की आवश्यकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक रोजाना 15-20 मिनट के योग की आदत को दिनचर्या का हिस्सा बना लेना आपकी सेहत को गजब के लाभ दे सकता है। योग आपको अधिक ऊर्जावान महसूस कराने, शरीर-मन के संतुलन को बनाए रखने और कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद कर सकते हैं। शोध बताते हैं कि नियमित योग करने वाले लोगों के बीमार पड़ने की आशंका अन्य लोगों की तुलना में कम होती है।



शोध से पता चला है कि योग वजन घटाने से लेकर पीरियड्स के दर्द को कम करने, हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और सुचारू पाचन सुनिश्चित करने में भी आपकी मदद कर सकते हैं। साथ ही, योग पोज करने के लिए आपको वास्तव में विशेष वर्कआउट गियर या स्थान की आवश्यकता भी नहीं होती है। आप इसे आसानी से घर के कमरे में भी कर सकते हैं। दिन की शुरुआत योगासनों से करने से दिनभर शक्ति और स्फूर्ति बनाए रखने में मदद मिलती है। आइए जानते है कि किन योगसनों का अभ्यास आपके लिए फायदेमंद हो सकता है?

Yoga Asanas for Energy and Strength in Hindi, daily yoga routine
नौकासन के फायदे - फोटो : istock

नौकासन योग का अभ्यास

नौकासन योग, आपके शरीर को कई प्रकार से लाभान्वित करने में सहायक अभ्यास है। यह आसन पेट की मांसपेशियों की कार्यक्षमता को बढ़ाने के साथ  पाचन के लिए अच्छा माना जाता है। जिन लोगों को पेट की चर्बी की समस्या है, यह आसन उनके लिए भी मददगार है। पेट के साथ पैर की मांसपेशियों की स्ट्रेचिंग और मजबूती के लिए भी इस योग का नियमित अभ्यास आपके लिए काफी सहायक माना जाता है। 

Yoga Asanas for Energy and Strength in Hindi, daily yoga routine
पश्चिमोत्तानासन के हैं कई लाभ - फोटो : Pixabay

पश्चिमोत्तानासन योग

योग विशेषज्ञ बताते हैं, नियमित रूप से सभी लोगों को पश्चिमोत्तानासन योग के अभ्यास की आदत बनानी चाहिए। यह हैमस्ट्रिंग की मांसपेशियों की स्ट्रेचिंग के साथ रक्त के बेहतर परिसंचरण को बनाए रखने में मदद करता है। यह रीढ़ की हड्डी के दर्द के कम करने में भी काफी कारगर अभ्यास माना जाता है। इस योग के नियमित अभ्यास से तंत्रिका तंत्र और पेट के अंग स्वस्थ बने रहते हैं। रीढ़, पीठ, पैर और कमर के लिए यह योगासन काफी फायदेमंद माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Asanas for Energy and Strength in Hindi, daily yoga routine
प्राणायाम के स्वास्थ्य लाभ - फोटो : Pixabay

कपालभाति प्राणायाम का अभ्यास

प्राणायाम के अभ्यास को अपनी दिनचर्या की हिस्सा जरूर बनाएं। ये अभ्यास शरीर और मस्तिष्क दोनों के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इसमें भी रोजाना दिन की शुरुआत कपालभाति प्राणायाम के साथ करने की कोशिश करें। यह मन को शांति देने के साथ शरीर की ऊर्जा को बढ़ावा देने, अतिरिक्त वसा को कम करने, कैलोरी बर्न करने और पेट की चर्बी कम करने के लिए एक प्रभावी अभ्यास है।

इस योग की तेज और लयबद्ध गति, पेट की मांसपेशियों को मजबूत करती है।  ध्यान रखें कि यह आसन खाली पेट नहीं करना चाहिए। यदि आपकी हाल ही में सर्जरी हुई है,  उच्च रक्तचाप, माइग्रेन या यदि आप गर्भवती हैं तो भी इसका अभ्यास न करें। 


------------------------
नोट:
यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed