जीवनशैली और आहार में गड़बड़ी के कारण पिछले एक दशक में डायबिटीज रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ ऐसे लोगों को दवाइयों से ज्यादा जीवनशैली में बदलाव करके डायबिटीज को नियंत्रित करने के प्रयास करने की सलाह देते हैं। इसके लिए योग को बेहतर माध्यम माना जाता है। योग आपके दिमाग को आराम देने के साथ शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में भी सहायता करता है। योग आसन को जीवनशैली में शामिल करके रक्तचाप और रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।
आज का योगासन: डायबिटीज रोगियों को जरूर करने चाहिए यह योगाभ्यास, ब्लड-शुगर का स्तर रहेगा नियंत्रित
पश्चिमोत्तानासन योग है लाभदायक
योग विशेषज्ञ बताते हैं, जिन लोगों के ब्लड शुगर का स्तर लगातार अनियंत्रित बना रहता है या जिनको लंबे समय से डायबिटीज की समस्या है उनके लिए योग का अभ्यास करना फायदेमंद हो सकता है। इसमें भी पश्चिमोत्तानासन योग को सबसे फायदेमंद माना जाता है। पश्चिमोत्तानासन योग शरीर से अतिरिक्त फैट की मात्रा को कम करने के साथ डायबिटीज की जटिलताओं को कम करने में सहायक हो सकता है।
धनुरासन योग है लाभदायक
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जिन लोगों के ब्लड शुगर के स्तर में लगातार उतार चढ़ाव बना रहता है, उनके लिए धनुरासन योग का अभ्यास करना विशेष लाभदायक हो सकता है। मधुमेह रोगियों के लिए इस योग का रोजाना अभ्यास करना फायेदमंद माना जाता है। इस योग को करने से पेट की मांसपेशियों को मजबूत करने, पाचन को बढ़ावा देने, पेट में ऐंठन को रोकने में भी मदद मिल सकती है।
बालासन योग के फायदे
बालासान योग का अभ्यास करना डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद माना जाता है। रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित बनाए रखने के लिए बालासन योग का अभ्यास करना फायदेमंद हो सकता है। योग विशेषज्ञों के मुताबिक मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं जैसे तनाव आदि को कम करने तथा पीठ और गर्दन की दर्द से राहत दिलाने में बालासन योग के अभ्यास को फायदेमंद माना जाता है।
------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।