फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए कराएं ये योगासन, तनाव-चिंता जैसे जोखिमों से भी मिलेगी सुरक्षा

Sun, 30 Oct 2022 12:03 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 30 Oct 2022 12:03 PM IST
विज्ञापन
yoga asanas for children's development, how to keep mental and physical health good
बच्चों के लिए योगासन - फोटो : iStock

योगासनों के नियमित अभ्यास की आदत सभी उम्र के लोगों के लिए लाभकारी मानी जाती है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, दिनचर्या में योग को शामिल करना आपको कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ दे सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी माता-पिता को अपने बच्चों को योग की आदत जरूर बनवानी चाहिए, इससे बच्चे के मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार की सेहत को लाभ मिलता है। योग के अभ्यास से याददाश्त और सीखने की क्षमता को बढ़ाने, दिमाग को तेज करने और कई प्रकार के मानसिक विकारों के जोखिम को कम करने में भी मदद मिल सकती है।



बच्चों के विकास की आयु में योगासनों की आदत बनाना काफी बेहतर विकल्प हो सकता है। कुछ प्रकार के योग न सिर्फ दिमाग को विकसित करने में सहायक माने जाते हैं साथ ही इसकी आदत भविष्य में कई प्रकार के मनोरोगों के विकसित होने के जोखिम को भी कम कर देती है।

आइए जानते हैं कि बच्चों को नियमित रूप से कौन से योगासन जरूर कराने चाहिए और इससे क्या लाभ मिलते हैं?

yoga asanas for children's development, how to keep mental and physical health good
पद्मासन योग करने से होने वाले लाभ - फोटो : Pixabay

पद्मासन योग की बनाएं आदत

बच्चों के लिए पद्मासन योग की आदत काफी लाभकारी मानी जाती है। पद्मासन मन को शांत करने और तंत्रिकाओं को स्वस्थ रखने का कारगर योगाभ्यास हो सकता है। बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए इस योग के नियमित अभ्यास की आदत विशेष लाभकारी मानी जाती है। पद्मासन योग शरीर की मुद्रा में सुधार करने के साथ शरीर में चक्रों को जागृत करने और तंत्रिकाओं को स्वस्थ रखने में सहायक अभ्यास है। मानसिक स्वास्थ्य विकारों के जोखिम को कम करने के लिए सभी उम्र के लोगों में इस योग के लाभ देखे गए हैं।

yoga asanas for children's development, how to keep mental and physical health good
पश्चिमोत्नासन योग के अभ्यास से लाभ - फोटो : Pixabay

पश्चिमोत्तानासन योग के लाभ

पश्चिमोत्तानासन योग का अभ्यास बच्चों के शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार के विकास के लिए लाभकारी माना जाता है। अवसाद और तनाव जैसे मनोविकारों को कम करने और सिर में रक्त के संचार को बढ़ावा देने में इस योग से फायदे हो सकते हैं। यह योग शरीर की बेहतर स्ट्रेचिंग करने और मांसपेशियों की कठोरता को कम करने में आपके लिए लाभकारी हो सकता है। बच्चों में मोटापे की बढ़ती समस्या के जोखिम को कम करने में इस योग के लाभ देखे गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
yoga asanas for children's development, how to keep mental and physical health good
हलासन योग से बच्चों को लाभ - फोटो : istock

हलासन से मिलता है फायदा

हलासन योग मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करने के साथ मस्तिष्क में रक्त के संचार को ठीक रखने में सबसे प्रभावी योगासन माना जाता है। ऐसे में बढ़ते बच्चों के लिए इस योग के विशेष लाभ हो सकते हैं। तनाव को कम करते हुए  मस्तिष्क को शांत रखने में हलासन योग के अभ्यास से लाभ मिल सकता है। बच्चों के लिए शारीरिक सक्रियता पर काफी जोर दिया जाता रहा है, ऐसे में हलासन योग बेहतर विकल्प माना जाता है। कंधों से लेकर पैरों तक की स्ट्रेचिंग के लिए इस योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाया जा सकता है। 



----------------
नोट: यह लेख स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed