फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: मस्तिष्क के कामकाज को ठीक रखने के लिए बेहतर रक्त संचरण आवश्यक, इन योगासनों से पा सकते हैं लाभ

Tue, 19 Jul 2022 12:10 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 19 Jul 2022 12:10 PM IST
विज्ञापन
Yoga Asanas for Blood Circulation in brain, Better Brain Function tips in Hindi
मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के तरीके - फोटो : istock

शरीर के अन्य अंगों की ही तरह से मस्तिष्क को भी बेहतर तरीके से काम करते रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में रक्त की आवश्यकता होती है। शरीर की बनावट ऐसी होती है जो सभी अंगों में रक्त संचरण को व्यवस्थित बनाए रखती है हालांकि हमारे दैनिक जीवन की कुछ आदतें इसमें बाधा बनती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कई अलग-अलग स्थितियां मस्तिष्क के पिछले हिस्से में रक्त के प्रवाह को कम कर सकती हैं। इसके सबसे आम जोखिम कारक धूम्रपान, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और हाई कोलेस्ट्रॉल हैं। मस्तिष्क में रक्त संचार प्रभावित होने का असर संपूर्ण शरीर के कामकाज पर पड़ता है।



विशेषज्ञ बताते हैं कि दिनचर्या में कुछ प्रकार के योगासनों को शामिल करके मस्तिष्क में रक्त की उपयुक्त आपूर्ति को बनाए रखने में मदद मिल सकती है। इतना ही नहीं योगासनों के अभ्यास से मस्तिष्क का कामकाज भी ठीक रहता है और तंत्रिका तंत्र को भी आराम पहुंचता है। सभी लोगों को नियमित रूप से इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

आइए जानते हैं कि रक्त के संचार को बेहतर बनाए रखने के साथ मस्तिष्क और तंत्रिकाओं को स्वस्थ बनाए रखने के लिए रोजाना किन योगासनों के अभ्यास को करने से लाभ मिल सकता है?

Yoga Asanas for Blood Circulation in brain, Better Brain Function tips in Hindi
हलासन योग करने के क्या लाभ है? - फोटो : Pixabay

हलासन से रक्त संचार में सुधार

योग विशेषज्ञ हलासन या प्लो पोज के अभ्यास को मस्तिष्क में रक्त के संचार को ठीक बनाए रखने के लिए कारगर तरीका मानते हैं। हलासन योग के अभ्यास से मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह को बेहतर बनाने, तंत्रिका तंत्र को शांत करने और तनाव-थकान को कम करने में मदद मिलती है। मस्तिष्क के साथ-साथ शरीर को सभी अंगों में इस योग के नियमित अभ्यास से रक्त संचरण में सुधार होता है। सभी उम्र के लोगों को इसका अभ्यास करना चाहिए।

Yoga Asanas for Blood Circulation in brain, Better Brain Function tips in Hindi
शीर्षासन योग से मस्तिष्क को लाभ - फोटो : iStock

शीर्षासन योग

मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए जिन योगासनों को सबसे कारगर और असरदार माना जाता है, शीर्षासन योग उनमें से एक हैं। यह योग मुद्रा आपके दिमाग और शरीर, दोनों को मजबूत करने, शारीरिक लचीलेपन को बढ़ाने और आपके तंत्रिका तंत्र को आराम देने में मदद करती है। शीर्षासन योग की मदद से सिर में खून के संचार को बढ़ावा दिया जा सकता है, यह योग बालों की समस्या से परेशान लोगों के लिए भी काफी मददगार माना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Asanas for Blood Circulation in brain, Better Brain Function tips in Hindi
वज्रासन योग के नियमित अभ्यास के लाभ - फोटो : istock

वज्रासन का अभ्यास

वज्रासन उन योगाभ्यासों में से एक है जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह सरल मुद्रा मन को शांत करने, पाचन में सुधार करने और रक्त परिसंचरण को बढ़ाने में सहायक है। वज्रासन योग का अभ्यास हर कोई बड़े ही आसानी से करके लाभ पा सकता है। पीठ के निचले हिस्से के दर्द से राहत दिलाने, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में इस अभ्यास को कारगर माना जाता है। 


------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed