फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Tips: हर उम्र वालों के लिए ये योगासन हैं सबसे आसान और फायदेमंद, संपूर्ण स्वास्थ्य को मिलता है लाभ

Mon, 12 Sep 2022 12:12 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 12 Sep 2022 12:12 PM IST
विज्ञापन
Yoga Asanas for all age groups, best yoga for overall health benefits
सभी उम्र वाले लोगों के लिए योगासन - फोटो : Istock

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, दुनियाभर में जिस तेजी से कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियां बढ़ती जा रही हैं, इससे बचाव के उपाय सभी उम्र के लोगों को करते रहने चाहिए। कुछ दशकों पहले तक जो बीमारियां सामान्यतौर पर उम्र बढ़ने के साथ हुआ करती थीं, अब वही समस्या कम आयु वाले लोगों में भी देखी जा रही हैं। डायबिटीज-हृदय रोग ऐसी ही समस्याएं हैं। इनसे बचाव के लिए आहार को ठीक रखने के साथ विशेषज्ञ नियमित रूप से योगासनों को जीवनशैली में शामिल करने की सलाह देते हैं। योग के अभ्यास की आदत बनाकर आप  शरीर और मन, दोनों को स्वस्थ और फिट रख सकते हैं।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, बच्चे हों या बुजुर्ग, सभी लोगों को दिनचर्या में योग को जरूर शामिल करना चाहिए। अगर आप स्वस्थ हैं तो ऐसा करके भविष्य में होने वाली कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के खतरे से बचे रह सकते हैं, वहीं यदि आपको पहले से ही कोई समस्या है तो उसके आधार पर योगासनों का अभ्यास करके लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है।

योग जीवन के किसी भी मोड़ पर आपकी जीवनशैली में सुधार कर सकता है। यह बहुत फायदेमंद होता है जब बच्चे योग का अभ्यास करना शुरू कर देते हैं क्योंकि यह उनकी आजीवन फिटनेस की नींव रखता है। आइए जानते हैं कि हर उम्र के लोगों के लिए कौन से योगाभ्यास कारगर हो सकते हैं?

Yoga Asanas for all age groups, best yoga for overall health benefits
अधोमुख शवासन करने से क्या होता है? - फोटो : istock

अधोमुख शवासन योग का अभ्यास

अधोमुख शवासन योग हर आयु वाले लोग आसानी से करके लाभ पा सकते हैं। यह शरीर में रक्त के संचरण को ठीक रखने वाला अभ्यास है जो हर उम्र में फिटनेस के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह योगासन आपके पूरे शरीर को ताकत देता है और उसकी स्ट्रेचिंग करने में मदद करता है। कमर दर्द से राहत दिलाने से लेकर सिरदर्द, थकान और अनिद्रा जैसी समस्याओं को दूर करने में भी इस योग के लाभ हो सकते हैं।

Yoga Asanas for all age groups, best yoga for overall health benefits
प्राणायाम योगासन से क्या होता है? - फोटो : Pixabay

प्राणायाम का अभ्यास जरूरी
 

सभी आयु के लोगों के लिए नियमित रूप से प्राणायाम का अभ्यास करना आवश्यक माना जाता है, यह दिमाग को शांत करने का सबसे कारगर तरीका है। प्राणायाम, श्वास के माध्यम से ऑक्सीजन का बढ़ावा देकर कार्बन डाइऑक्साइड के स्तर को कम करता है। प्राणायाम आसनों से मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र को भी लाभ होता है। फेफड़ों को मजबूत करने और नींद की गुणवत्ता में सुधार करने में भी प्राणयाम से लाभ मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Asanas for all age groups, best yoga for overall health benefits
भुजंगासन योग करने से क्यो होता है? - फोटो : Istock

भुजंगासन का करें अभ्यास

सभी आयु वाले लोगों में पीठ और रीढ़ से संबंधित समस्याएं बढ़ती हुई देखी जा रही है, इस तरह की दिकक्तों से बचे रहने के लिए भुजंगासन का अभ्यास करना आपको लाभ दे सकता है। यह अभ्यास छाती और फेफड़ों, कंधों और पेट को फैलाता है। तनाव और थकान को दूर करने में भी इससे मदद मिलता है। इस योग के शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की सेहत से संबंधित लाभ देखे गए हैं। इसे दिनचर्या में जरूर शामिल करें। 


------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed