लाइफस्टाइल में गड़बड़ी के कारण कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है। विशेष रूप से शारीरिक निष्क्रियता, हड्डियों, मांसपेशियों से लेकर तंत्रिकाओं को प्रभावित करने लगती है, जिसके कारण शरीर के अंगों में दर्द और कई प्रकार की क्रोनिक स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा रहता है। हृदय रोग, डायबिटीज और मोटापे की समस्या के लिए भी लाइफस्टाइल में गड़बड़ी को प्रमुख कारण माना जाता है।
Yoga Tips: इन आसनों से दूर कर सकते हैं लाइफस्टाइल में गड़बड़ी के कारण होने वाली दिक्कतें, रोजाना करें अभ्यास
कोबरा पोज योग से दूर होता है दर्द
कोबरा पोज यानी कि भुजंगासन का अभ्यास सिर से लेकर पैरों तक की मांसपेशियों के लिए कारगर अभ्यास है। कमर और पीठ के दर्द की समस्या वाले लोगों के लिए कोबरा पोज योग के अभ्यास की आदत विशेष लाभप्रद हो सकती है। इससे सिरदर्द को ठीक करने, नसों को आराम देकर मन को शांत करने और तनाव की समस्या को कम करने में भी लाभ पाया जा सकता है।
हलासन योग का करें अभ्यास
सेंडेंटरी लाइफस्टाइल के कारण बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम करने में हलासन योग जिसे प्लो पोज के रूप में जाना जाता है उसका अभ्यास करना शरीर के लिए लाभकारी हो सकता है। तनाव और अनिद्रा जैसी तेजी से बढ़ती समस्याओं के जोखिम को कम करने में हलासन योग का अभ्यास आपके लिए मददगार हो सकता है।
बालासन योग से मिलता है लाभ
बालासन योग (चाइल्ड पोज) का अभ्यास शरीर को आराम देने और मांसपेशियों पर बढ़ रहे अतिरिक्त तनाव को कम करने में आपके लिए विशेष लाभप्रद है। इस योग के अभ्यास के दौरान पेट को धीरे से संकुचित करके पाचन को ठीक रखने और पीठ के अभ्यास से रक्त परिसंचरण को सुधारने में मदद मिल सकती है।
-----------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।