ज्यादा चलने, दौड़ने या थकान के कारण पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है। इस तरह का दर्द कुछ ही समय में ठीक भी हो जाता है, पर अगर दर्द की स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है तो इस बारे में किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। पैरों में दर्द होने के कुछ कारण गंभीर भी हो सकते हैं, इसके लिए मांसपेशियों या हड्डियों में होने वाली समस्याओं को भी एक कारण माना जा सकता है, इसमें डॉक्टरी सहायता की आवश्यकता होती है। पैरों में दर्द के लिए ब्लड क्लॉटिंग या नसों की दिक्कत भी कारण हो सकता है। इस तरह की दिक्कतों का समय पर निदान और इलाज किया जाना आवश्यक हो जाता है।
Yoga Tips: पैरों में दर्द के हो सकते हैं कई कारण, योगासनों की मदद से पा सकते हैं इसमें आराम
शोल्डर स्टैंड पोज का अभ्यास
सर्वांगासन योग (शोल्डर स्टैंड) पोज के अभ्यास से पैरों और शरीर के निचले हिस्से को आराम मिलता है। इस योग के अभ्यास से पैरों में रक्त का संचार बढ़ता है और तंत्रिकाओं को आराम मिलता है। शोल्डर स्टैंड पोज, पैरों के क्रोनिक दर्द को कम करने में भी लाभकारी हो सकता है। योग विशेषज्ञों ने पाया कि नियमित रूप से शोल्डर स्टैंड पोज कमर और पैरों के लिए लाभकारी माना जाता है।
सेतुबंधासन योग से पैरों के लाभ
सेतुबंधासन (ब्रिज पोज) को पैरों और कमर में दर्द को कम करने के लिए विशेष लाभकारी माना जाता है, जिन लोगों को कमर में दर्द की दिक्कत होती है, उनके लिए सेतुबंधासन योग विशेष लाभकारी हो सकता है। योग विशेषज्ञों ने पाया कि पैरों के दर्द को कम करने और इनमें रक्त के संचार को ठीक बनाए रखने के लिए सेतुबंधासन योग के नियमित अभ्यास की आदत बनाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
उत्तानासन योग के फायदे
योग विशेषज्ञों ने पाया कि जिन लोगों के दिन का ज्यादातर समय बैठे हुए बीत जाता है, उनमें अन्य लोगों की तुलना में पैरों के दर्द की समस्या का खतरा अधिक हो सकता है। उत्तानासन योग का अभ्यास इसमें आपके लिए फायदेमंद है। योग विशेषज्ञों ने पाया कि उत्तानासन योग पैरों को स्ट्रेच करने और तंत्रिकाओं को आराम देने में आपके लिए फायदेमंद है। नियमित रूप से उत्तानासन योग की आदत बनाना आपके लिए लाभकारी हो सकता है।
------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।