Yoga Asanas For Thalassemia: थैलेसीमिया एक आनुवांशिक रक्त विकार है, जिसमें शरीर में हीमोग्लोबिन और लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण सामान्य रूप से नहीं हो पाता। इस वजह से शरीर में खून की कमी (एनीमिया) होती है और समय-समय पर रक्त चढ़ाने की आवश्यकता पड़ती है।
World Thalassemia Day: थैलेसीमिया के मरीजों के लिए असरदार योग, जो खून संबंधी लक्षणों को करें कम
Yoga For Thalassemia थैलेसीमिया के मरीजों के लिए योग बेहद प्रभावी हैं। इनके अभ्यास से खून संबंधी लक्षणों को कम किया जा सकता है और जीवनशैली को बेहतर बना सकते हैं।
कपालभाति प्राणायाम
कपालभाति प्राणायाम के नियमित अभ्यास से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनता है। यह शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाता है जिससे कोशिकाएं स्वस्थ रहती हैं। यह मानसिक तनाव कम करने के साथ शरीर में ऊर्जा के स्तर को बनाए रखता है। प्राणायाम करने से बेहतर ऑक्सीजन आपूर्ति के कारण शरीर के अंगों का पोषण अच्छा होता है, जिससे खून की कमी से होने वाली थकान और कमजोरी कम होती है।
वज्रासन
इस आसन के नियमित अभ्यास से पाचन क्रिया मजबूत होती है। यह आसान शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण को बेहतर बनाता है, जिससे एनीमिया के लक्षण कम होते हैं।
भुजंगासन
भुजंगासन का अभ्यास रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता है और फेफड़ों की क्षमता बढ़ाता है। साथ ही खून का संचार बेहतर करता है। पेट से संबंधित समस्याओं को कम करता है। पाचन बेहतर होने से रक्त निर्माण में सहायता मिलती है।
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।